Raja Shivaji Box Office Collection Day 9 riteish deshmukh film Very Close to 60 Cr Dhurandhar 2 Bhooth Bangla Raja Shivaji BO Day 9: 'धुरंधर 2'-'भूत बंगला' को धुआं निकाल 'राजा शिवाजी' ने शनिवार को कमाए इतने करोड़, जानें टोटल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Raja Shivaji BO Day 9: 'धुरंधर 2'-'भूत बंगला' को धुआं निकाल 'राजा शिवाजी' ने शनिवार को कमाए इतने करोड़, जानें टोटल

'राजा शिवाजी' हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कमाई कर रही है। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं। ऐसे में अब 'राजा शिवाजी' के शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Sun, 10 May 2026 09:52 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Raja Shivaji BO Day 9: 'धुरंधर 2'-'भूत बंगला' को धुआं निकाल 'राजा शिवाजी' ने शनिवार को कमाए इतने करोड़, जानें टोटल

Raja Shivaji Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' के रिलीज का फैंस को काफी इंतजार था। इस फिल्म में रितेश के अलावा कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं। रितेश की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि 'राजा शिवाजी' हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कमाई कर रही है। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं। ऐसे में अब 'राजा शिवाजी' के शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

शनिवार को की शानदार कमाई

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन सहित तमाम सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में इसने पहले हफ्ते 52.65 करोड़ कमाए। ऐसे में अब इसके शनिवार के आंकड़े आ चुके हैं, जो बेहद शानदार है। वीकेंड पर इसकी कमाई ने फिर सभी को हैरान किया। 9वें दिन फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने 9वें दिन हिंदी भाषा सिर्फ 1.35 करोड़ और मराठी भाषा में 4.25 करोड़ की कमाई की है। 'राजा शिवाजी' का अबतक का कलेक्शन भारत में 61.45 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलीज के 52 दिनों बाद लाखों छाप रही है 'धुरंधर 2', शनिवार को कर डाली इतनी कमाई

डे वाइज देखें 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन

डे 111.35 करोड़
वीक 152.65 करोड़
डे 83.20 करोड़
डे 95.60 करोड़
टोटल कलेक्शन61.45 करोड़
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड पर किया राज, फिर आया बुरा वक्‍त...भीख मांगने को मजबूर हुई ये आइटम गर्ल

फिल्म राजा शिवाजी में नजर आए हैं सितारे

रितेश देशमुख में इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। रितेश और जेनेलिया के अलावा फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त, सिद्धार्थ जाधव, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री नजर आई हैं। फिल्म में सभी सितारे अपने काम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'भूत बंगला' ने फिर दिखाया जलवा, शनिवार को तोड़ा पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।