Bhooth Bangla Box Office Collection Day 23 Akshay Kumar Earn 3 Cr On Saturday Clash With Dhurandhar 2 and Raja Shivaji Bhooth Bangla BO Day 23: वीकेंड पर 'भूत बंगला' ने फिर दिखाया जलवा, शनिवार को तोड़ा पिछले पांच दिनों का रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Bhooth Bangla BO Day 23: वीकेंड पर 'भूत बंगला' ने फिर दिखाया जलवा, शनिवार को तोड़ा पिछले पांच दिनों का रिकॉर्ड

अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में रिलीज हुई थी। हालांकि, 'भूत बंगला' रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है।

Sun, 10 May 2026 08:54 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Bhooth Bangla BO Day 23: वीकेंड पर 'भूत बंगला' ने फिर दिखाया जलवा, शनिवार को तोड़ा पिछले पांच दिनों का रिकॉर्ड

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 23: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक्शन फिल्मों के लिए ही नहीं कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जानें जाते हैं। फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ जब भी अक्षय कुमार ने हाथ मिलाया, उन्होंने धमाल ही मचा दिया। ऐसे में एक बार फिर से इनकी जोड़ी साथ आई है। अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में रिलीज हुई थी। हालांकि, 'भूत बंगला' रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है। ऐसे में 'भूत बंगला' के 23वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने शनिवार को कितना कमा डाला?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आखिर क्यों रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद भी अमिताभ ने क्यों छोड़ा था राजनीतिक करियर?

शनिवार को तोड़ा पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के रिलीज का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। 'भूत बंगला' के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। कई सालों के बाद ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। मूवी में एक बार फिर से अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के बाद इसके सामने रितेश देशमुख 'राजा शिवाजी' भी खड़ी हो गई है। 'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ओपनिंग डे पर 'भूत बंगला' ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसके 23वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने खबर लिखने तक 3.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। 'भूत बंगला' का अबतक का कलेक्शन भारत में 154.75 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलीज के 52 दिनों बाद लाखों छाप रही है 'धुरंधर 2', शनिवार को कर डाली इतनी कमाई

डे वाइज देखें 'भूत बंगला' का कलेक्शन

वीक 1 84.40 करोड़ रुपये
वीक 2 43.75 करोड़ रुपये
वीक 3 21.85 करोड़ रुपये
डे 22 1.75 करोड़ रुपये
डे 23 3.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन154.75 करोड़ रुपये
,

फिल्म 'भूत बंगला' की कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड पर किया राज, फिर आया बुरा वक्‍त...भीख मांगने को मजबूर हुई ये आइटम गर्ल

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।