Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 52 collection Ranveer Singh Film Faces Clash With Bhooth Bangla And Raja Shivaji Dhurandhar 2 BO Day 52: रिलीज के 52 दिनों बाद लाखों छाप रही है 'धुरंधर 2', शनिवार को कर डाली इतनी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 BO Day 52: रिलीज के 52 दिनों बाद लाखों छाप रही है 'धुरंधर 2', शनिवार को कर डाली इतनी कमाई

'धुरंधर 2' के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' टक्कर दे रही है। इसके बावजूद 'धुरंधर 2' आज भी शानदार कमाई कर रही है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का शनिवार का कलेक्शन सामने आ चुका है।

Sun, 10 May 2026 08:22 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 BO Day 52: रिलीज के 52 दिनों बाद लाखों छाप रही है 'धुरंधर 2', शनिवार को कर डाली इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 52: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने अपना ऐसा जलवा दिखाया कि इसके सामने कई बड़ी फिल्में फीकी पड़ गईं। 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'धुरंधर 2' की चर्चा भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी हो रही है। फिल्म के रिलीज को आज 52 दिन हो गए हैं। हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ने लगी है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के आठवें शनिवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 52वें दिन कितना कमा लिया है।

शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर रही है। 'धुरंधर 2' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। 'धुरंधर 2' के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' टक्कर दे रही है। इसके बावजूद 'धुरंधर 2' आज भी शानदार कमाई कर रही है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का शनिवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। ऐसे में 37वें फिल्म औंधे मुंह गिरती नजर आ रही है। Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने शनिवार को खबर लिखने तक 0.90 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 52 दिन का कलेक्शन भारत में 1,141.99 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड पर किया राज, फिर आया बुरा वक्‍त...भीख मांगने को मजबूर हुई ये आइटम गर्ल

डे वाइज देखें 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

वीक 1 674.17 करोड़ रुपये
वीक 2 263.65 करोड़ रुपये
वीक 3 110.60 करोड़ रुपये
वीक 454.70 करोड़ रुपये
वीक 5 19.52 करोड़ रुपये
वीक 6 12.45 करोड़ रुपये
वीक 7 5.58 करोड़ रुपये
डे 51 0.42 लाख रुपये
डे 52 0.90 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन 1,141.99 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ को फोकस में हो रही दिक्कत, 'फैमिली और दोस्त डालते हैं रुकावट'!

'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आखिर क्यों रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद भी अमिताभ ने क्यों छोड़ा था राजनीतिक करियर?

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।