Raja Shivaji Box Office Collection Day 24 Riteish Deshmukh Film Sunday Earning Amid Drishyam 3 Karuppu Raja Shivaji BO Day 24: 'राजा शिवाजी' को संडे का मिला पूरा फायदा, जमकर छापे नोट, जानें अब 100 करोड़ से कितनी दूर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Raja Shivaji BO Day 24: 'राजा शिवाजी' को संडे का मिला पूरा फायदा, जमकर छापे नोट, जानें अब 100 करोड़ से कितनी दूर

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन सहित तमाम सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ की कमाई की थी।

Mon, 25 May 2026 10:09 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Raja Shivaji BO Day 24: 'राजा शिवाजी' को संडे का मिला पूरा फायदा, जमकर छापे नोट, जानें अब 100 करोड़ से कितनी दूर

Raja Shivaji Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' के रिलीज को लेकर शुरुआत से ही दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ था। हर कोई 'राजा शिवाजी' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ये मल्टीस्टारर फिल्म में 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश के अलावा कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म में रितेश की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं, रितेश की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि 'राजा शिवाजी' हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कमाई कर रही है। ये फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं। ऐसे में अब 'राजा शिवाजी' के रविवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने वीकेंड पर कि कितना कमा लिया और इसक अब तक कितना टोटल हुआ?

'राजा शिवाजी' ने रविवार को कर डाली दमदार कमाई

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन सहित तमाम सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ की कमाई की थी। 'राजा शिवाजी' ने पहले हफ्ते 52.65 करोड़ कमाए। वहीं, दूसरे हफ्ते मूवी ने 24.30 करोड़ रुपये अपनी झोली में भरे। तीसरे हफ्ते इसने 12.00 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब इसके 24वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'राजा शिवाजी' ने रविवार को 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। 'राजा शिवाजी' का अबतक का कलेक्शन भारत में 92.07 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदिरा को खटकी थी बच्चन परिवार की ये बात, इसलिए आई दोनों फैमिली में दूरियां

डे वाइज देखें 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन

वीक 152.65 करोड़ रुपये
वीक 224.30 करोड़ रुपये
वीक 312.00 करोड़ रुपये
डे 220.60 लाख रुपये
डे 231.22 करोड़ रुपये
डे 241.30 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन92.07 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब अमिताभ के लिए रोकी गई जंग, मिली थी 10 टैंकों और कमांडोज की सुरक्षा

फिल्म राजा शिवाजी में नजर आए हैं सितारे

रितेश देशमुख में इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। रितेश और जेनेलिया के अलावा फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त, सिद्धार्थ जाधव, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री नजर आई हैं। फिल्म में सभी सितारे अपने काम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'जुम्मा चुम्मा' ने रातों-रात बना दिया था सेंसेशन, अब कहां हैं किमी काटकर?

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।