Raja Shivaji Box Office Collection Day 22 After Karuppu And Drishyam 3 Release Riteish Deshmukh Film Earning Down Raja Shivaji BO Day 22: 'दृश्यम-3' ने बिगाड़ा 'राजा शिवाजी' का पूरा खेल, लाखों कमाने पर मजबूर हुई रितेश देशमुख की फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Raja Shivaji BO Day 22: 'दृश्यम-3' ने बिगाड़ा 'राजा शिवाजी' का पूरा खेल, लाखों कमाने पर मजबूर हुई रितेश देशमुख की फिल्म

'राजा शिवाजी' हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कमाई कर रही है। ये फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं। ऐसे में अब 'राजा शिवाजी' के शुक्रवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Sat, 23 May 2026 08:27 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Raja Shivaji BO Day 22: 'दृश्यम-3' ने बिगाड़ा 'राजा शिवाजी' का पूरा खेल, लाखों कमाने पर मजबूर हुई रितेश देशमुख की फिल्म

Raja Shivaji Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' के रिलीज का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। इस मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक है। 'राजा शिवाजी' में रितेश के अलावा कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म में रितेश की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। रितेश की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि 'राजा शिवाजी' हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कमाई कर रही है। ये फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं। ऐसे में अब 'राजा शिवाजी' के शुक्रवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

लाखों कमाने पर मजबूर हुई 'राजा शिवाजी'

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन सहित तमाम सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ की कमाई की थी। 'राजा शिवाजी' ने पहले हफ्ते 52.65 करोड़ कमाए। वहीं, दूसरे हफ्ते मूवी ने 24.30 करोड़ रुपये अपनी झोली में भरे। तीसरे हफ्ते इसने 12.00 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब इसके तीसरे शुक्रवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'राजा शिवाजी' ने 21वें दिन 0.85 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। 'राजा शिवाजी' का अबतक का कलेक्शन भारत में 88.95 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बालकनी से गिरकर हुई थी इस एक्ट्रेस के मंगेतर की मौत, विधवा की तरह जी जिंदगी

डे वाइज देखें 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन

वीक 152.65 करोड़ रुपये
वीक 224.30 करोड़ रुपये
वीक 312.00 करोड़ रुपये
डे 220.60 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन89.55 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'दृश्यम-3' की आंधी के बीच क्या रहा 'करुप्पू' का हाल? जानें-शुक्रवार की कमाई

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

'राजा शिवाजी' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और मोहनलाल की 'करुप्पू' से टक्कर हो रही है। वहीं, चांद मेरा दिल फिल्म भी रिलीज हो चुकी है। ऐसे में 'राजा शिवाजी' के लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोनित रॉय के नाम पर हो रहा था फ्रॉड, स्कैमर लड़कियों से ले रहा था पैसे

फिल्म राजा शिवाजी में नजर आए हैं सितारे

रितेश देशमुख में इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। रितेश और जेनेलिया के अलावा फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त, सिद्धार्थ जाधव, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री नजर आई हैं। फिल्म में सभी सितारे अपने काम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।