Karuppu Box office Collection Day 8 Suriya Movie Friday Ening Down Amid Drishyam 3 Raja Shivaji Release Karuppu Box office Day 8: 'दृश्यम-3' की आंधी के बीच क्या रहा 'करुप्पू' का हाल? जानें-शुक्रवार को कितनी की कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Karuppu Box office Day 8: 'दृश्यम-3' की आंधी के बीच क्या रहा 'करुप्पू' का हाल? जानें-शुक्रवार को कितनी की कमाई

सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर हैं। सूर्या ने अपने करियर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अब उनकी शानदार फिल्मों में 'करुप्पू' का नाम भी शामिल हो गाय हैं। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Sat, 23 May 2026 07:42 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Karuppu Box office Day 8: 'दृश्यम-3' की आंधी के बीच क्या रहा 'करुप्पू' का हाल? जानें-शुक्रवार को कितनी की कमाई

Karuppu Box office Collection Day 8: साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' के रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में सूर्या की 'करुप्पू' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक बार फिर से सूर्या फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मूवी में हर कोई सूर्या की जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ करता नजर आ रहा है। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के ही शानदार रिव्यू मिले हैं। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की। वहीं, अब इसके शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

गुरुवार को भी 'करुप्पू' ने दिखाया कमाल

सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर हैं। सूर्या ने अपने करियर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अब उनकी शानदार फिल्मों में 'करुप्पू' का नाम भी शामिल हो गाय हैं। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, इसने वीकेंड पर जमकर धुआं उड़ाया। ऐसे में अब इसके 8वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'करुप्पू' ने शुक्रवार को 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'करुप्पू' का अबतक का कलेक्शन भारत में 121.65 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बालकनी से गिरकर हुई थी इस एक्ट्रेस के मंगेतर की मौत, विधवा की तरह जी जिंदगी

डे वाइज देखें 'करुप्पू' का कलेक्शन

डे 115.50 करोड़ रुपये
डे 224.15 करोड़ रुपये
डे 328.35 करोड़ रुपये
डे 414.30 करोड़ रुपये
डे 512.75 करोड़ रुपये
डे 610.70 करोड़ रुपये
डे 78.10 करोड़ रुपये
डे 87.80 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन121.65 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोनित रॉय के नाम पर हो रहा था फ्रॉड, स्कैमर लड़कियों से ले रहा था पैसे

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

'करुप्पू' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की 'दृश्यम' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद 'करुप्पू' शानदार कमाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है...' सैफ से पहले इस नेता को डेट करना चाहती थीं करीना

क्या है 'करुप्पू' की कहानी?

सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' की कहानी की बात करें तो ये एक तमिल फेन्टेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है। सूर्य की 'करुप्पू' का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या और तृषा कृष्णन हैं। इसकी कहानी पुलिस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें भ्रष्ट न्याय प्रणाली और रसूखदार लोगों द्वारा गरीबों का शोषण दिखाया गया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।