raj kapoor used her daughter ritu wedding video clip in this film read राज कपूर ने अपनी बेटी ऋतू की शादी का ये सीन इस फिल्म में किया था इस्तेमाल, जबरदस्त हुई कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राज कपूर ने अपनी बेटी ऋतू की शादी का ये सीन इस फिल्म में किया था इस्तेमाल, जबरदस्त हुई कमाई

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर ने अपनी बड़ी बेटी की इतनी ग्रैंड शादी की थी जिसके चर्चे आज तक होते हैं। एक्टर ने इस शादी की वीडियो भी बनवाई थी। बाद में उन्होंने शादी का एक सीन अपनी फिल्म में इस्तेमाल किया था।

Tue, 30 Dec 2025 11:14 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
राज कपूर ने अपनी बेटी ऋतू की शादी का ये सीन इस फिल्म में किया था इस्तेमाल, जबरदस्त हुई कमाई

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर अपनी फिल्मों के लिए दुनियाभर में मशहूर हुए। उनकी बनाई फिल्मों ने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया। राज कपूर की गिनती इंडस्ट्री के सबसे अमीर फिल्ममेकर में होती थी। अमीरी ऐसी थी कि उनके घर होने वाली होली, दिवाली की पार्टी सालों याद की जाती थीं। ऐसी ही उनकी बड़ी बेटी ऋतू की शादी थी। ये इतनी ग्रैंड शादी थी जिसे सालों लोग नहीं भूल पाए। इस शादी की वीडियोग्राफी की गई थी। और राज कपूर ने अपनी एक खास फिल्म में शादी के एक सीन का इस्तेमाल कर लिया था।

ऋतू कपूर से बनी थीं ऋतू नंदा …हुई ग्रैंड शादी

ऋतु कपूर और बिजनेसमैन राजन नंदा की शादी बॉलीवुड की अब तक की सबसे ग्रैंड और यादगार शादियों में गिनी जाती है। यह शादी पूरे सात दिनों तक चली थी और इसमें देश की पॉलिटिक्स, बिजनेस और फिल्म जगत की कई बड़ी पर्सनालिटी शामिल हुई थीं। उस समय के कई मंत्री, राजपाल शादी में आए थे। उस समय राज कपूर ने अपने घर तक की टूटी सड़कको खुद ही बनवा दिया था जिससे बारातियों और मेहमानों को आने-जाने में दिक्कत नहीं हो। इसके अलावा कई तरह के खाने के आइटम थे। कई मशहूर सिंगर्स ने लाइव परफॉरमेंस दी थी। उस समय इस शादी के इतने चर्चे थे कि मीडिया में भी खबर छपी थी। लेकिन इसे प्राइवेट रखा गया था। एक भी तस्वीर या जानकारी मीडिया तक नहीं पहुंची थीं। हालांकि, अब इस शादी के चर्चे होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिल्म जिसे देखने के बाद सुसाइड करने लगे थे कपल, राज कपूर ने की थी ये रिक्वेस्ट
ये भी पढ़ें:दूसरा कोई राज कपूर नहीं हो सकता....राज कपूर के घमंड को मनोज कुमार ने किया चूर
raj kapoor

ये सीन इस फिल्म में किया था इस्तेमाल

राज कपूर ने बेटी की इस शादी को रिकॉर्ड करवाया था। शादी का एक वो भी पल रिकॉर्ड हुआ था जिसमें मेहमानों के स्वागत में आसमान में आतिशबाजी हुई थी। बाद में राज कपूर ने आतिशबाजी वाला ये असली सीन अपनी फिल्म प्रेम रोग में इस्तेमाल किया था। फिल्म प्रेम रोग भी जबरदस्त सफल हुई। ऋषि कपूर के करियर में इस फिल्म ने अहम योगदान दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।