this bollywood film emotional ending made couples to committed suicide, raj kapoor requested to change the end एक ऐसी फिल्म जिसे देखने के बाद सुसाइड करने लगे थे कपल, एंडिंग बदलने के लिए राज कपूर ने की थी रिक्वेस्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

एक ऐसी फिल्म जिसे देखने के बाद सुसाइड करने लगे थे कपल, एंडिंग बदलने के लिए राज कपूर ने की थी रिक्वेस्ट

साल 1981 में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसके क्लाइमेक्स ने ऑडियंस को परेशान कर दिया था। फिल्म पसंद की गई थी लेकिन एंडिंग से कई फिल्ममेकर्स खुश नहीं थे। खुद राज कपूर ने डायरेक्टर से एंड बदलने की बात कही थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म देखने के बाद कई प्रेमी जोड़ियों की आत्महत्या की खबर सामने आई थी।

Mon, 10 Nov 2025 09:31 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
एक ऐसी फिल्म जिसे देखने के बाद सुसाइड करने लगे थे कपल, एंडिंग बदलने के लिए राज कपूर ने की थी रिक्वेस्ट

1981 में एक फिल्म आई थी एक दूजे के लिए। इस फिल्म में रति अग्निहोत्री और कमल हासन ने लीड एक्टर के तौर पर काम किया था। ये रति और कमल की पहली हिंदी फिल्म थी। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर खूब पसंद किया गया। उस समय ऑडियंस एक ऐसी लव स्टोरी को बड़े पर्दे पर देखने जा रही थी जिसके दोनों लीड अंत में मर जाते हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स को बदलने के लिए मेकर्स पर दबाव भी था। राज कपूर ने भी फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर के बालचंद्र से एंडिंग बदलने की बात कही थी। लेकिन डायरेक्टर अपनी इस कहानी को वैसे ही रिलीज करना चाहते थे।

इस फिल्म का अंत था दर्दनाक

एक दूजे के लिए' बालचंदर की तेलुगु फिल्म 'मारो चरित्र' का हिंदी रीमेक थी। यह फिल्म एक ऐसे अंतर-सांस्कृतिक प्रेम की कहानी थी जिसका अंत बहुत दर्दनाक था। प्यार में सफल न होने पर हीरो-हीरोइन आत्महत्या कर लेते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई। फिल्म का म्यूजिक जबरदस्त हिट रहा। लेकिन फिल्म की यही एंडिंग उस समय के प्रेमियों के दिमाग में छप गई। खबरें थीं कि फिल्म के लीड किरदार वासु और सपना की तरफ उस समय के प्रेमी जोड़ियों ने चट्टान से कूदकर जान देना शुरू कर दिया था। उस समय कई आत्महत्याओं के बारे में खबरें सामने आती थीं।

जीतेंद्र को पसंद आए थे कमल हासन

इस फिल्म से जुड़े कई और किस्से भी हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर जीतेंद्र ने साउथ से आए एक्टर कमल हासन की परफॉरमेंस और उनका डांस देख लिया था। वो एक्टर से इतना प्रभावित हुए थे कि उन्होंने अपनी फिल्म के सेट पर ये एलान कर दिया था कि साउथ से आया एक लड़का अच्छा डांस करता है। वो आने वाले समय में बॉम्बे के हीरो की छुट्टी कर देगा। कमल हासन की इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जीतेंद्र की कंपनी ने काम किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।