राज कपूर के वो चाचा जिनकी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड रणबीर भी नहीं तोड़ पाए, अमिताभ के पिता का निभाया किरदार
राज कपूर और उनके परिवार के बारे में सब जानते हैं। लेकिन क्या आप एक्टर के उस चाचा को जानते हैं जो परिवार का पहला हीरो था। वो कपूर जिसकी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड आज तक कोई दूसरा कपूर नहीं तोड़ पाया। मिलिए राज कपूर के उस चाचा से जो फिल्मों में तो नजर आया लेकिन पहचाना नहीं गया।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर कपूर परिवार का राज रहा है। इस परिवार की कई पीढ़ीयों ने ऑडियंस को अपनी शानदार फिल्मों से एंटरटेन किया। पाकिस्तान के पेशावर से आया ये परिवार हिंदी फिल्म जगत पर छा गया था। पृथ्वीराज कपूर के बाद उनके बेटे राजकपूर, रंधीर, ऋषि और राजीव कपूर के बाद उनके बच्चे करिश्मा, करीना और रणबीर कपूर फिल्मो का हिस्सा रहे। कई हिट फिल्में दे रहे हैं। लेकिन एक कपूर और था जिसका रिकॉर्ड आज तक कपूर परिवार का कोई भी हीरो नहीं तोड़ पाया। कपूर परिवार का वो पहला हीरो था। कपूर परिवार के उस हीरो ने अपने करियर में उस जमाने में 30 हिट फिल्में दी। और पॉपुलैरिटी तो ऐसी कि उस जमाने में अगर सोशल मीडिया होता तो शायद सब पीछे रह जाते।
राज कपूर के थे चाचा
कपूर परिवार के इस पहले हीरो का नाम है त्रिलोक कपूर। ये रिश्ते पृथ्वीराज कपूर के छोटे भाई और राज कपूर के चाचा लगते थे। दीवान बशेश्वरनाथ के बड़े बेटे पृथ्वीराज कपूर थे। आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीवान बशेश्वरनाथ ने दूसरी शादी की थी जिससे उन्हें छ बच्चे हुए। त्रिलोक उनकी दूसरी पत्नी के सबसे बड़े बेटे थे। अब त्रिलोक हीरो कैसे बने?

पाकिस्तान से आए भारत
पाकिस्तान के पेशावर में जन्में त्रिलोक ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कलकाता आने का फैसला किया।ये साल था 1928। इसी दौरान वो स्वतंत्रा आंदोलन की तरफ भी आकर्षित हुए। और यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। त्रिलोक ने 1933 में आई फिल्म चार दरवेश नाम की फिल्म में कनन देवी के अपोजिट एक रोल निभाया। इसके बाद सीता में नजर आए जो जबरदस्त हिट हुई। इसी फिल्म में उनके भाई पृथ्वीराज कपूर राम के किरदार में नजर आए थे।
त्रिलोक ने किया इंडस्ट्री पर राज
त्रिलोक कपूर 1930 और 1940 के दशक के सबसे मशहूर एक्टर में से एक बन गए। 1950 के दशक में तो उन्होंने अपने करियर की कई हिट फिल्में दीं। उन्होंने कई मिथ्लोजिकर फिल्मों में भगवान के किरदार भी निभाए। त्रिलोक को अब आस्था से भरी फिल्मों में भगवान के किरदारों में पसंद किया जाने लगा। एक्टर ने अपने करियर में कुल 30 हिट फिल्में दीं। उनका ये रिकॉर्ड कपूर परिवार का कोई हीरो नहीं तोड़ पाया। राज कपूर, ऋषि कपूर और ना ही रणबीर कपूर।
अमिताभ के पिता का किरदार निभाया
1970 का दशक आते-आते अब त्रिलोक कपूर की पहचान कम होती गई। लेकिन वो एक्टिंग से जुड़े रहे। उन्होंने करैक्टर आर्टिस्ट के तौर पर काम करना जारी रखा। इस दौरान उन्होंने फिल्म तूफान, अमिताभ बच्चन की दोस्ताना, राम तेरी गंगा मैली हो गई, अल्लाह रखा में काम किया। फिल्म गंगा जमुना सरस्वती में त्रिलोक ने अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाया।
त्रिलोक कपूर के बेटे
त्रिलोक कपूर के दो बेटे हुए। बड़े बेटे विजय कपूर फिल्मों में डायरेक्टर बने। उन्होंने 1974 में आई फिल्म कॉल गर्ल, 1979 में आई राधा और सीता, 1986 में परख का डायरेक्शन किया। रिपोर्ट मुताबिक त्रिलोक कपूर का निधन 1988 में हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन