when raj Kapoor abused jesus in hindi and English slept on floor during cancer treatment of prithviraj Kapoor tell bina जब राज कपूर ने जीसस को हिंदी में दीं गालियां; फैमिली फ्रेंड बोलीं- वह इस्लाम को भी मानते थे और…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब राज कपूर ने जीसस को हिंदी में दीं गालियां; फैमिली फ्रेंड बोलीं- वह इस्लाम को भी मानते थे और…

राज कपूर हर धर्म को मानने वाले हिंदू थे। इस्लाम के जानकार थे, साईं बाबा और गणेशजी की फोटो रखते थे और गुस्से में एक बार जीसस को जमकर गालियां दी थीं। उनको ऐसा करते देखने वाली एक दोस्त ने बताया कि वह क्यों गुस्सा थे।

Mon, 15 Dec 2025 03:42 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
जब राज कपूर ने जीसस को हिंदी में दीं गालियां; फैमिली फ्रेंड बोलीं- वह इस्लाम को भी मानते थे और…

राज कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने अपनी जिंदगी का कठिन समय देखा। उनकी फिल्म मेरा नाम जोकर बुरी तरह पिट गई। पिता को कैंसर हुआ। वह बस से सफर करके, जमीन पर सोकर पिता का इलाज करवा रहे थे लेकिन डॉक्टर्स की तरफ से लगातार बुरी खबरें मिल रही थीं। उनकी करीबी बीना रमानी ने बताया कि उस वक्त वह न्यूयॉर्क में उनके यहां ही रहते थे। एक दिन परेशान होकर उन्होंने जीसस को खूब गालियां दी थीं।

पैसे बचाने के लिए बस से करते थे सफर

बीना रमानी ने एएनआई से बातचीत में बताया, 'उन दिनों मेरे पति एंडी रमानी न्यूयॉर्क में एयर इंडिया में जॉब करते थे। मेरे दो छोटे बच्चे थे। राज कपूर कंगाल थे। मेरा नाम जोकर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी और उनके पिता को कैंसर हो गया था और वह हॉस्पिटल में थे। एंडी ऑफिस जाने के लिए बस लेते थे, राज भी बस से जाते थे। उन्होंने कैब लेने से मना कर दिया और बोले कि पता नहीं उनके पिता को यहां और कितने दिन रहना होगा तो यह महंगा पड़ेगा। तब तक उनके पैसे खत्म हो चुके थे। संगम फिल्म का कुछ पैसा हिंदुजा वालों को देना था लेकिन उन्होंने दिया नहीं था। इस बात से वह बहुत वह करीब 6 हफ्ते और भी ज्यादा परेशान रहे थे।'

जमीन पर सोते थे राज कपूर

बीना ने बताया कि वह कभी-कभी राज कपूर के लिए खाना पका देती हैं। उनके दो बेडरूम थे जो कि बच्चों, पति और उनके थे। कोई डाइनिंग एरिया नहीं था, खुला स्पेस था, दीवारें भी नहीं थी। 1-2 हिंदुस्तानी ढाबे थे जहां वह खा लेते थे। राज कपूर जमीन पर गद्दा डालकर सोते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव हारने के बाद अटल बिहारी बाजपेयी ने देखी थी राज कपूर की ये फिल्म

सभी धर्मों को मानते थे राज कपूर

बीना ने बताया कि राज कपूर सभी धर्मों को मानते थे। वह बोलीं, 'वह हिंदू थे लेकिन इस्लाम को भी मानते थे। उनके पास साई बाबा की फोटो थी, छोटे से गणेश जी थे और एक छोटे फ्रेम में जीसस भी थे।' पिता से जुड़ी कोई बुरी खबर आती तो राज कपूर परेशान हो जाते थे। बीना ने बताया, 'एक रात वह चिल्ला रहे थे तो मैंने आकर देखा कि क्या हुआ। वह हॉस्पिटल से बुरी खबर सुनकर बहुत परेशान हो जाते थे। वह थक चुके थे उनके पिता ठीक नहीं हो रहे थे। उनके पास जीसस की तस्वीर थी। उसे हाथ में लिए थे। इसे हिंदी और इंग्लिश में बुरी तरह गालियां देने में लगे थे।' बीना ने बताया कि वह बोल रहे थे कि जीसस को इतना प्यार किया लेकिन बदले में निराशा दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।