raj kapoor ancestral haveli in pakistan peshawar collapsed after earthquake and heavy rains पाकिस्तान में हुई बारिश और भूकंप के बाद राज कपूर की पुश्तैनी हवेली की दीवार ढही, जर्जर थी हालत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान में हुई बारिश और भूकंप के बाद राज कपूर की पुश्तैनी हवेली की दीवार ढही, जर्जर थी हालत

राज कपूर पाकिस्तान के रहने वाले थे। वहां उनकी एक पुश्तैनी हवेली भी थी जिसके ढहने की खबर समाने आई है। बताया जा रहा है तेज बारिश और भूकंप के बाद इमारत ढह गई है। इसके मरम्मत का काम किए गाने की खबर थी।

Sun, 5 April 2026 09:04 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान में हुई बारिश और भूकंप के बाद राज कपूर की पुश्तैनी हवेली की दीवार ढही,  जर्जर थी हालत

बॉलीवुड एक्टर राज कपूर पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले थे। पिछले कुछ सालों से उनकी पुश्तैनी हवेली की बुरी हालत की खबरें सामने आ रही थीं। अब भारी बारिश और भूकंप की वजह से हवेली ढह गई है। इमारत की हालत पहले ही जर्जर हो चुकी थी। कपूर परिवार की ये हवेकी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का सांस्कृतिक स्थल माना जाता है। बीच में ऐसी खबरे सामने आई थीं कि इस हवेली की मरम्मत करवा कर इसे म्यूजियम बनाया जाएगा। लेकिन अब सालों पुरानी इस इमारत का एक हिस्सा ढह चुका है।

राज कपूर की हवेली ढही

पीटीआई ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की विरासत परिषद ले सचिव शकील वहिदुल्लाह ने बताया कि भूकंप आने के बाद दीवार का एक हिस्सा गिर गया है। अब इस इमारत को लेकर चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तान सर्कार ने साल 2016 में इस हवेली को उनकी राष्ट्रीय धरोहर बताया था। इस हवेली और इसकी बनावट को देखने अक्सर लोग आया करते थे। कई यूट्यूबर ने राज कपूर के घर को अपने वीडियोज में दिखाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जोगी जी धीरे-धीरे…लिखने वाले म्यूजिक कंपोजर ने बनाए थे रामायण के गाने
राज कपूर की 'कपूर हवेली' – पेशावर

हवेली का इतिहास

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के किस्सा ख्वानी बाजार में स्थिति इस हवेली को राज कपूर के दादा दीवान बशेस्वरनाथ पाकिस्तान में एक पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने 1918 से 1922 के बीच बनाया था। इसी हवेली से राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने अपनी एक्टिंग जर्नी की शुरुआत की। इसी हवेली में राज कपूर का जन्म हुआ। इस हवेली में 40 कमरे हैं। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारे के बाद इस हवेली छोड़कर कपूर परिवार महाराष्ट्र के बंबई में बस गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरा कोई राज कपूर नहीं हो सकता....राज कपूर के घमंड को मनोज कुमार ने किया चूर

म्यूजियम बनाए जाने की थी खबर

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि पाकिस्तान सरकार इस हवेली की मरम्मत करवाना चाहती है। इसे सुरक्षित कर नई पीढ़ी के लिए म्यूजियम बनाए जाने की बात चली थी। लेकिनरिपोर्ट के मुताबिक हवेली की हालत पहले से भी ज्यादा जर्जर बताई जा रही है। बारिश और भूकंप से हवेली की दीवार का एक हिस्सा टूट गया है। रिपोर्ट्स में जानकारी नहीं दी गई है कि इस टूटी हुई दीवार की मरम्मत करवाई जाएगी या नहीं। राज कपूर के पुश्तैनी घर के नाम से मशहूर है ये हवेली। बता दें, शाहरुख खान, सुनील दत्त, गोविंदा, गुलजार, समेत कई सेलेब्रिटीज के पुश्तैनी आज भी पाकिस्तान में हैं। कुछ में नए परिवार रह रहे हैं और कुछ ऐसे ही जर्जर हो चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में हैं गोविंदा, शाहरुख, राजेश खन्ना समेत इन एक्टर्स का पुश्तैनी घर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।