Radhika Apte Got Appreciated by Shah Rukh Khan for this Movie of Her जब राधिका आप्टे को लगा प्रैंक है, कॉल कर रहे थे शाहरुख खान, जब एक्ट्रेस ने फोन उठाया तो..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब राधिका आप्टे को लगा प्रैंक है, कॉल कर रहे थे शाहरुख खान, जब एक्ट्रेस ने फोन उठाया तो...

राधिका आप्टे ने बताया कि एक बार जब उन्हें शाहरुख खान ने कॉल किया, तो उन्हें लगा कि शायद कोई उनके साथ प्रैंक कर रहा है। लेकिन बाद में उनकी शाहरुख से बात हुई तो वह हैरान थीं और बहुत ज्यादा खुश भी।

Sun, 21 Dec 2025 06:11 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
जब राधिका आप्टे को लगा प्रैंक है, कॉल कर रहे थे शाहरुख खान, जब एक्ट्रेस ने फोन उठाया तो...

राधिका आप्टे को बॉलीवुड की सबसे हुनरमंद अभिनेत्रियों में गिना जाता है। 'अंधाधुन', 'फोबिया', 'पार्च्ड', 'मांझी' और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों में गजब का काम कर चुकीं राधिका आप्टे की तारीफ खुद शाहरुख खान कर चुके हैं। राधिका आप्टे ने अपने हालिया इंटरव्यू में यह किस्सा सुनाया कि कैसे जब उन्हें अचानक शाहरुख खान ने कॉल किया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। एक तो उनके फोन में शाहरुख खा नंबर नहीं था, उन्होंने देखा तो उन्हें पहले लगा कि कोई उनके साथ प्रैंक कर रहा है।

जब राधिका आप्टे के पास आई कॉल

राधिका आप्टे ने बताया, “एक दिन मैं मैंगलोर में एक इवेंट के लिए चली गई थी। मेरी मैनेजर तब जो थी उसका नाम भी राधिका ही था। हम दोनों बहुत फूडी हैं। हम खाना खा रहे थे तो मुझे मिस्ड कॉल आई थी किसी नंबर से। उसके बाद मैसेज आया उसी नंबर से कि राधिका मैं शाहरुख खान हूं, प्लीज मुझे कॉल बैक करो। मैं वहीं ठहर गई, मैंने कहा कि यह कोई प्रैंक है क्या? लेकिन वो नंबर थोड़ा अलग था।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी कौन सी फिल्में? जान लीजिए यह टॉप 7 लिस्ट

एजेंट को कॉल करके लिया कन्फर्म

क्योंकि नंबर दिखने में अलग था तो राधिका को शक हुआ और उन्हें एक पर्सेंट चांस यह भी लगा कि हो भी सकता है कि शाहरुख खान ही उन्हें कॉल कर रहे हों। राधिका आप्टे ने कहा, "तो मुझे लगा कि यह हो भी सकता है। तो मैंने एजेंट को फोन किया और कहा कि मुझे शाहरुख का नंबर भेज दो।" राधिका आप्टे के होश उस वक्त उड़ गए, जब उन्हें पता चला कि वाकई शाहरुख खान ही उन्हें कॉल कर रहे थे। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी शाहरुख से क्या बात हुई और कैसे उनका दिन बन गया था।

शाहरुख खान ने जमकर की तारीफ

राधिका आप्टे ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में बताया, “तो उसने भेजा तो वो वही नंबर था। तो मैंने कहा यार ये शाहरुख खान का फोन आया था। तो मैंने शाहरुख को फोन किया तो वो बोले कि मैंने बस यह बताने के लिए फोन किया था कि मैंने अभी-अभी अंधाधुन देखी और मुझे तुम्हारी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई। तो मैंने सिर्फ यही बोलने के लिए फोन किया था। तो मेरा तो मतलब दिन बन गया था।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्की कौशल बेटे को दिखाना चाहते हैं अपनी यह फिल्म, वजह भी बताई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।