Allu Arjun Atlee Upcoming Film RAAKA name revealed with new poster अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म का नाम हुआ रिवील, नया पोस्टर देख फैंस बोले- 2000 करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म का नाम हुआ रिवील, नया पोस्टर देख फैंस बोले- 2000 करोड़

Allu Arjun Atlee Upcoming Film: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। आज अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनकी इस फिल्म का नाम रिवील किया गया है।

Wed, 8 April 2026 11:05 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म का नाम हुआ रिवील, नया पोस्टर देख फैंस बोले- 2000 करोड़

‘पुष्पा 2’ की धुआंधार कामयाबी के बाद अब अल्लू अर्जुन अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। आज अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का नाम रिवील किया गया है। AA26xA6 का आधिकारिक नाम ‘राका’ (RAAKA) रखा गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली डायरेक्ट किया हैं और इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।

फिल्म का नया पोस्टर

नाम के साथ-साथ अल्लू अर्जुन का लुक भी रिवील किया गया है। सामने आए पोस्टर में अल्लू अर्जुन के सिर पर बाल नहीं हैं। उन्होंने अपना चेहरा अपने हाथ से छिपाया है। उनका हाथ किसी जानवर के पंजे जैसा दिख रहा है, जिसके बहुत लंबे और खतरनाक नाखून हैं।

किस पर बनी है ये फिल्म?

वैसे तो मेकर्स ने ये रिवील नहीं किया है कि ये फिल्म किसपर बनी है, लेकिन पोस्टर देखकर और नाम पढ़कर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म किसी क्रीचर स्टाइल सुपरहीरो पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका हाथ स्लॉथ बियर यानी काले भालू के हाथ से मेल खाता दिख रहा है और ‘राका’, जो फिल्म का नाम है, उसका मतलब पूर्णिमा की रात होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अल्लू अर्जुन की पत्नी कौन हैं? खूबसूरती में देती हैं बड़ी-बड़ी हिरोइनों को मात

फैंस का रिएक्शन

पोस्टर देख फैंस खुश हो गए हैं। एक ने लिखा, ‘वाह अन्ना मजा आ गया।’ दूसरे ने लिखा, ‘इस बार 2000 करोड़ पक्के हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘अब धुंरधर 2, दंगल सबके रिकॉर्ड्स टूटेंगे। अन्ना इज बैक।’

क्यों मानी जा रही है बड़ी फिल्म?

मेकर्स ने पिछले साल एक वीडियो रिलीज किया था जिससे फिल्म के बड़े स्केल का अंदाजा मिला था। इस वीडियो में प्रोड्यूसर कलानिधि मारन, अर्जुन और एटली के साथ लॉस एंजेलिस जाकर एनिमेशन और VFX टीम से मिलते हुए दिखे थे। आयरन मैम 2 और ट्रांसफॉर्मर्स जैसी फिल्मों पर काम कर चुके VFX सुपरवाइजर्स ने ‘राका’ की स्क्रिप्ट को ‘ऐसी स्क्रिप्ट बताया जो उन्होंने पहले कभी नहीं पढ़ी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 साल बाद अनुष्का करेंगी कमबैक? अल्लू अर्जुन संग इस तेलुगू फिल्म में आएंगी नजर!

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्में

‘राका’ साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अल्लू अर्जुन के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्होंने साउथ के पॉपुलर यंग डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ भी एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मलयालम डायरेक्टर बेसिल जोसेफ के साथ भी एक फिल्म साइन की है। हालांकि, इन प्रोजेक्ट्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: धुरंधर 2 का डे 21 का कलेक्शन, पढ़ें फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।