director Jis Joy dubs Pushpa 2 fame Allu Arjun voice malayalam from 15 years अल्लू अर्जुन की आवाज को 15 सालों से डब कर रहा है ये डायरेक्टर, दे चुका है कई हिट फिल्में, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अल्लू अर्जुन की आवाज को 15 सालों से डब कर रहा है ये डायरेक्टर, दे चुका है कई हिट फिल्में

Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ फेम अल्लू अर्जुन को आप लोग जानते होंगे, उनकी आवाज को पिछले 15 सालों से एक डायरेक्टर डब करता आ रहा है। आइए आपको इस डायरेक्टर के बारे में बताते हैं।

Thu, 9 April 2026 06:08 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
अल्लू अर्जुन की आवाज को 15 सालों से डब कर रहा है ये डायरेक्टर, दे चुका है कई हिट फिल्में

साउथ के आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन जब पर्दे पर आते हैं तो लोग सिर्फ उनके यूनिक स्टाइल को ही नहीं, बल्कि उनकी आवाज को भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थिएटर में सुनाई देने वाली आवाज उनकी नहीं होती है? उनकी आवाज को डब किया जाता है। हिंदी में उनकी आवाज को श्रेयस तलपड़े डब करते हैं, वहीं मलयालम में एक मशहूर डायरेक्टर पिछले 15 सालों से उनकी ऑफिशियल वॉइस बने हुए हैं।

कौन है ये डायरेक्टर?

हम बात कर रहे हैं जिस जॉय की। जिस जॉय मामूली से डायरेक्टर नहीं हैं, बल्कि वे मलयालम सिनेमा के एक बड़े फिल्म निर्देशक हैं। जहां एक तरफ वे पर्दे के पीछे 'संडे हॉलिडे' और 'विजय सुपरम और पौर्नामियुम' जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट करते हैं, वहीं दूसरी तरफ वो अल्लू अर्जुन के हर डायलॉग में जान फूंकने का काम करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अल्लू अर्जुन की फिल्म का नाम हुआ रिवील, नया पोस्टर देख फैंस बोले- 2000 करोड़

15 साल का साथ

यह सिलसिला करीब 15 साल पहले शुरू हुआ था। तब से लेकर आज तक, अल्लू अर्जुन की हर बड़ी फिल्म के लिए जिस जॉय ही डबिंग माइक संभालते हैं। अब हालत ये हो गई है कि जब लोग अल्लू अर्जुन की असली आवाज सुनते हैं तो उन्हें अजीब लगने लगता है।

जिस जॉय

मल्लू अर्जुन का क्रेज

अल्लू अर्जुन तमिल एक्टर हैं, लेकिन मलयाली भाषी लोग भी उन्हें खूब पसंद करते हैं और इसके पीछे जिन जॉय की आवाज का कमाल है क्योंकि वही पिछले 15 सालों से अल्लू अर्जुन की फिल्मों को मलयालम में डब करते आ रहे हैं। आपको पता है मलयाली लोग अल्लू अर्जुन को मल्लू अुर्जन कहते हैं और उनके दीवाने हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अल्लू अर्जुन की पत्नी कौन हैं? खूबसूरती में देती हैं बड़ी-बड़ी हिरोइनों को मात

डायरेक्टर का विजन

एक निर्देशक होने के नाते जॉय जानते हैं कि डायलॉग की डिलीवरी में कब और कहां इमोशन डालना है। यही वजह है कि उनकी डबिंग में वही पावर नजर आती है जो अल्लू अर्जुन के अभिनय में होती है।

फैक्ट चेक

जिस जॉय सिर्फ अल्लू अर्जुन की ही नहीं, बल्कि कई अन्य बड़े सितारों के लिए भी डबिंग कर चुके हैं। हालांकि, उनकी सबसे लंबी और हिट पार्टनरशिप अल्लू अर्जुन के साथ ही रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का जादू हुआ कम, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

जिस जॉय की फिल्में

जिस जॉय ने छह फिल्में डायरेक्ट की हैं जिसमें से दो के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड्स जीते हैं। उनकी ‘संडे हॉलिडे’ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है और जियोहॉटस्टार पर है। इसे आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है। वहीं ‘विजय सुपरम पौर्नमियम’ अमेजन प्राइम वीडियो पर है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।