nick Jonas eats dosa in breakfast shares reel on Priyanka chopra sajan sajan song निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के गाने पर डोसा खाकर बनाई ऐसी रील, लोगों ने दिया नैशनल जीजू अवॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के गाने पर डोसा खाकर बनाई ऐसी रील, लोगों ने दिया नैशनल जीजू अवॉर्ड

प्रियंका चोपड़ा का गाना साजन-साजन-साजन काफी ट्रेंड में है। अब इस पर निक जोनस ने एक रील बनाई है जिस पर उनकी खूब तारीफ की जा रही है। लोग उन्हें फेवरिट जीजू लिख रहे हैं।

Thu, 22 Jan 2026 12:24 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के गाने पर डोसा खाकर बनाई ऐसी रील, लोगों ने दिया नैशनल जीजू अवॉर्ड

प्रियंका चोपड़ा के पति अपनी क्यूट हरकतों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम का एक ट्रेंड पकड़कर ऐसा वीडियो बनाया है जिस पर उनको खूब प्यार मिल रहा है। इस वीडियो में निक डोसा खाते दिख रहे हैं। साथ में प्रियंका का एक गाना बज रहा है। निक एकदम मस्त मूड में दिख रहे हैं उनका वीडियो देखकर किसी के भी चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। इस क्लिप के कमेंट सेक्शन में निक को खूब प्यार मिल रहा है।

डोसा खाकर मगन हुए निक

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना गाना खूब ट्रेंड में है। अब उनके पति निक जोनस ने इसका बढ़िया यूज किया है। निक ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह डोसा खा रहे हैं। कैप्शन लिखा है, बुफे में जब डोसा हो। गाना बज रहा है, 'साजन-साजन-साजन...तेरी दुलहन सजाऊंगी।' निक ने वीडियो के साथ लिखा है, ये गाना हिट करता है। प्रियंका ने भी इंस्टा पर निक की स्टोरी शेयर की है।

निक 'जीजू' से लोग हुए इम्प्रेस

लोग निक के कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स लिख रहे हैं। एक ने लिखा है, 'निक ने इंस्टा गेम क्रैक कर लिया है। इंडियन कल्चर=इंस्टंट इंगेजमेंट'। एक कमेंट है, आपको पता होना चाहिए कि आप बेस्ट जीजू हैं। एक ने लिखा है, जीजू यार आप। एक ने लिखा है, जबसे ये ट्रेंड शुरू हुआ है तबसे जीजू की रील का इंतजार कर रही थी। एक ने निक से इस गाने पर डांस करने की रिक्वेस्ट की है। एक ने लिखा है कि वह भारतीयों से ज्यादा इंडियन हैं। एक ने लिखा है, नैशनल जीजू अवॉर्ड जाता है निक जोनस को। एक कमेंट है, प्रियंका आपने कौन से व्रत करे जो ऐसा प्यारा पति मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रियंका ने गोल्डन ग्लोब्स में जाने से पहले ट्राई किया था दादी मां का ये नुस्खा

क्या है साजन-साजन ट्रेंड

साजन-साजन तेरी दुलहन सजाऊंगी गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग है। लोग इस पर डांस रील्स बना रहे हैं। यह गाना 2005 में आई फिल्म बरसात का है। सॉन्ग बिपाशा और प्रियंका पर फिल्माया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।