1/8प्राइम वीडियो पर तेलुगू फिल्म सीता पयानम नाम की ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्ते पर बेस्ड है। लेकिन कहानी में रोमांटिक मोड़ तब आता है जब सीता और अभी की मुलाकात होती है।

फिल्म की कहानी सीता नाम की एक शेफ की है। सीता ने बचपन में ही अपनी मां को खो दिया था। इसलिए वो अपने पिता के साथ रहती है। पिता और बेटी में बहुत गहरा रिश्ता है। फिल्म में पिता का किरदार एक्टर सत्यराज ने निभाया है।

सीता दिमाग से तेज और समझदार है। लेकिन वो शादी का नाम सुनते ही भड़क उठती है। वो अपना घर नहीं बसाना चाहती क्योंकि उसे अपने पिता की भी चिंता है। इसलिए सीता की जिंदगी में कोई शख्स नहीं है जिसे वो प्यार करती हो।

इसी दौरान सीता को एक इन हैदराबाद जाना होता है। वो अकेली ही सफ़र कर रही होती है। तभी उसका भयानक एक्सीडेंट हो जाता है। लेकिन कुछ अनजाने लोगों की वजह से सीता की जान बच जाती है।

सीता को उस दिन जिंदगी की असली कीमत समझ आती है। वो तय करती है कि जिन लोगों की वजह से उसकी जान बची है वो उनका शुक्रियादा करने दोबारा से सफर पर निकलेगी।

सीता सफर कर रही होती है तभी अभिराम नाम का एक शख्स उससे लिफ्ट मांगता है। अभिराम जिसे अभी के नाम से बुलाया गया है। सीता अपनी शर्तों के आधार पर अभी को लिफ्ट दे देती है।

अभी और सीता एक साथ सफर कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच बातें होती हैं। एक दूसरे को समझा जाता है। साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं। इनकी लव स्टोरी शुरू हो जाती है।

लेकिन अभी ने सीता से कुछ झूठ बोला है। ऐसा सीक्रेट जिसे जानने के बाद सीता का दिल टूट जाता है। अब वो सीक्रेट क्या है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। सीता पयानम को IMDB पर 5।1 की रेटिंग मिली हुई है।
