जबलपुर क्रूज हादसे पर सोनू सूद का रिएक्शन, बोले-आखिर कब तक जानें जाएंगी? जवाबदेही जान बचा सकती है
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है। एक्टर ने कहा कि आखिर कब तक ऐसे जानें जाएंगी। अब जवाबदेही ही जान बचा सकती है।

जबलपुर में हुए क्रूज हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को एक पांच साल के लड़के और उसके अंकल की डेड बॉडी मिली है। इस हादसे के बाद एक्टर सोनू सूद सामने आए हैं और उन्होंने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कड़ी जवाबदेही की मांग की है। सोनू सूद ने अपने पोस्ट में बताया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने बिहार में हुए बोट हादसे का मुद्दा उठाते हुए लाइफ जैकेट अनिवार्यता को लेकर बात की थी।
सोनू सूद का पोस्ट
सोनू सूद ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ समय पहले मैंने बिहार में बोट हादसे के बारे में ट्वीट करते हुए लाइफ जैकेट की अनिवार्यता की बात कही थी। उसके बाद वृंदावन का हादसा हुआ और मध्य प्रदेश में इसी तरह से कई जानें चली गईं। कितनी और जानें जाएंगी? अब लाइव जैकेट की अनिवार्यता का समय आ गया है। कोई भी ना बिना लाइफ जैकेट पहने किसी भी यात्री को सफर करने नहीं देगी।'
आगे सोनू ने लिखा कि इस काम के लिए एक सरकारी पोर्टल की भी जरूरत होगी। इस पोर्टल पर ट्रेवल करने से पहले सभी यात्री के जीकें पहने होने का समय अपलोड किया जाएगा। अब सिर्फ कड़ी जवाबदेही ही जानें बचा सकती हैं।'
जबलपुर क्रूज हादसा
30 अप्रैल को एक क्रूज करीब 40 पैसेंजर के साथ जबलपुर के बरगी डैम की सैर के लिए निकला था। लेकिन वापसी के समय क्रूज तेज हवा और लहरों में फंस गया। क्रूज में पानी भरा और वो डूबने लगा। इस क्रूज हादसे में बच्चों समेत कुल 13 लोगों की डेड बॉडी रिकवर की गई है। जिनकी जान बच गई है वो अब तक इस हादसे के सदमे में है।
झकझोर देने वाली तस्वीर
इसी हादसे से एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर भी सामने आई थी। एक मां अपने चार साल के बेटे से चिपकी मिली। इन दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। लेकिन इस तस्वीर ने लोगों को तोड़ दिया।
पीएम नरेंद्र मोदी का पोस्ट
इस घटना पर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया था। पीएम ने लिखा था 'मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुए जानमाल के नुकसान से बहुत दुख है। इस घटना में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। जो घायल हुए उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन इस घटना से प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है।' आगे पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना में जान गवाने वाले लोगों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। और जो घायल हुए हैं उन्हें 50 हजार रुपए से मदद की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन