मैं दाऊद को ज्वाइन कर रहा हूं...राघव चड्ढा के आप पार्टी छोड़ने और बीजेपी ज्वाइन करने पर प्रकाश राज ने ली चुटकी
राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने और बीजेपी पार्टी छोड़ने पर अब एक्टर प्रकाश राज ने अपना रिएक्शन दिया है और इस पर एक मीम शेयर किया है।

राघव चड्ढा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से बाहर होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा से सबको चौंका दिया। पूरे दिन सिर्फ इस पर चर्चा हुई है सोशल मीडिया पर। इस पर कई लोगों के रिएक्शन आए हैं। अब प्रकाश राज ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। प्रकाश ने इस पर एक मीम शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राघव को लेकर प्रकाश राज का मीम हो रहा वायरल
दरअसल, प्रकाश ने जो मीम शेयर किया है उसमें लिखा है, 'मैं पुलिस फोर्स छोड़ रहा हूं क्योंकि वे अपराध से लड़ने के अपने मूल मूल्यों से भटक गए हैं। यही वजह है कि अब मैं दाऊद इब्राहिम को ज्वाइन करने वाला हूं।' प्रकाश ने इस मीम को शेयर कर लिखा, ‘जस्ट आस्किंग।’
लोगों के क्या हैं रिएक्शन
प्रकाश के इस ट्वीट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा सर आपको अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए। एक ने लिखा कि आपकी फ्रस्ट्रेशन दिख रही है। एक ने लिखा कि क्या ये पैन इंडिया एक्टर की भाषा है?
ध्रुव राठी ने भी कसा था तंज
बता दें कि इससे पहले यूट्यूब ध्रुव राठी ने भी वीडियो पर शेयर कर राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने राजनीति को सबसे बड़ा धोखेबाज बताया है और दावा किया कि राघव को ईडी और सीबीआई का डर था इसलिए उन्होंने आप पार्टी को छोड़ दिया।
रामायण को लेकर एक स्टेटमेंट देकर किया था विवाद
प्रकाश कुछ दिनों पहले ही रामायण को लेकर दिए अपने स्टेटमेंट पर काफी ट्रोल हुए थे। प्रकाश उस स्टोरी पर बोलते हैं जिसमें शूपर्णखा राम और लक्ष्मण के फल खाने की शिकायत रावण से करती है। लेकिन रावण बोलते हैं कि भूख लगी होगी, उन्हें खाने दो। इस पर प्रकाश मजाक करते हुए बोलते हैं कि राम फल का पैसा देने की बात करते हैं, लेकिन उनसे ज्यादा कीमत(GST) मांगी जाती है। इसी मामले पर विवाद हो गया।
दर्ज हुई थी शिकायत
इसके बाद प्रकाश के खिलाफ बीजेपी लीडर ने शिकायत दर्ज की। उन्होंने एक्टर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था।
प्रोफेशनल लाइफ
प्रकाश की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म डकैत अ लव स्टोरी में नजर आए थे। अब वह तमिल फिल्म जन नायकन, तेलुगु फिल्म जी2, वाराणसी, स्पिरिट, कन्नड़ फिल्म फादर, तमिल फिल्म मिरैकल में नजर आएंगे। इसके अलावा तेलुगु फिल्म तत्वमसि में प्रकाश का स्पेशल कैमियो भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन