प्रकाश राज ने सुनाई रामायण की अपनी कहानी, दर्ज हुआ क्रिमिनल केस
Prakash Raj Controversy: एक्टर प्रकाश राज ने ‘रामायण’ की अपनी कहानी सुनाई है। इस कहानी को सुनकर लोग भड़क गए हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है।

प्रकाश राज के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हुआ है। दरअसल, प्रकाश राज ने हाल ही में हुए एक इवेंट में ‘रामायण’ पर बात की। उन्होंने 'रामायण' को लेकर एक ऐसी कहानी सुनाई है, जिसे लेकर उनकी आलोचना होने लगी। उनपर आरोप लगाया जाने लगा कि उन्होंने हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
प्रकाश राज का पूरा बयान
प्रकाश राज ने कहानी शुरू करते हुए कहा, 'राम, लक्ष्मण और सीता साउथ की तरफ आ रहे थे। तभी लक्ष्मण ने कहा, राम! हम कितने भाग्यशाली हैं। वो देखिए जंगल। राम ने कहा, नहीं, ये किसी का खेत है। लक्ष्मण ने पूछा, वहां फल हैं। क्या हम उन्हें खा सकते हैं? राम बोले- हां। लक्ष्मण ने पूछा, पर क्या ये चोरी नहीं होगी? राम ने कहा, नहीं! अगर तुम भूखे हो, तो खा सकते हो। जब वो फल खाने लगे तब शूर्पणखा और रावण आ गए।'
फिर क्या कहा?
प्रकाश राज ने आगे कहा, 'शूर्पणखा को गुस्सा आया। उसने कहा, भैया ये लोग फल खा रहे हैं। इस पर रावण ने कहा, वो लोग भूखे हैं। उन्हें खाने दो। हम बाद में इनसे बात करेंगे। जब उन्होंने खा लिया तब राम ने लक्ष्मण से कहा, अरे लकी! राम लक्ष्मण को लकी कहते हैं....उन्होंने कहा कि कुछ आदिवासी (रावण-शूर्पणखा) आए हैं। इस पर रावण ने कहा, नहीं! हम ही मालिक हैं।'
GST का खेल
कहानी को आगे बढ़ाते हुए प्रकाश राज इसमें GST और नॉर्थ-साउथ की डिबेट भी ले आए। प्रकाज राज ने कहा, 'राम बोले, हमने फ्रूट्स खाए हैं, तो हम पैसे भी देंगे। इस पर शूर्पणखा ने कैलकुलेट किया और कहा, आपके हुए 2000 डॉलर्स GST के साथ। राम-लक्ष्मण ने कहा, नहीं! हमारे पास पैसे नहीं हैं। तो रावण ने उन्हें 20% का डिस्काउंट दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं, हमारे पास पैसे नहीं हैं। इसपर रावण ने कहा, अगर डिस्काउंट देने के बाद भी आपके पास पैसे नहीं हैं तो यहां काम करो। जो फल खाए हैं उसके बीज को प्लांट करो, पेड़ बनाओ और वापस जाओ।'
प्रकाश ने कहा- हिन्दी न थोपें
इसके बाद प्रकाश राज ने नॉर्थ-साउथ डिबेट पर तंज कसा और कहा, ‘नॉर्थ से साउथ जाने वाले लोग हम पर जबरदस्ती हिन्दी न थोपें। किसी बैंक का मैनेजर बनकर हमें बीफ खाने से मत रोकिए, हम बीफ फेस्टिवल भी करेंगे।’
लोगों की प्रतिक्रिया
प्रकाश राज के इस वीडियो पर जमकर बवाल हो रहा है। गुस्से से भड़के लोगों ने उन्हें एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से हटाने की ही मांग की है। एक ने कमेंट में लिखा, ‘उन्होंने हमारी संस्कृति का अपमान करके अपनी संस्कृति का सम्मान करने की बात कही है।’ कुछ लोगों ने उन पर उत्तर और दक्षिण के बीच दरार पैदा करने का आरोप भी लगाया।
साल 2026 में हुआ था मां का निधन
प्रकाश की मां, स्वर्णलता राज का मार्च 2026 में निधन हो गया था। उनकी मां का अंतिम संस्कार करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। नास्तिक होने के बावजूद, प्रकाश राज को अपनी मां के ताबूत के पास बैठे हुए देखा गया था।
प्रकाश राज की आने वाली फिल्म
प्रकाश हाल ही में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की फिल्म 'डकैत' में नजर आए थे। वहीं अब वो एसएस राजामौली की 'वाराणसी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन