Ranbir Kapoor Fans Have Good News Namit Malhotra Confirms Brahmastra 2 रामायण के बाद रणबीर कपूर पर फिर करोड़ों दांव पर लगाएंगे नमित मल्होत्रा, ब्रह्मास्त्र 2 पर दिया बड़ा अपडेट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रामायण के बाद रणबीर कपूर पर फिर करोड़ों दांव पर लगाएंगे नमित मल्होत्रा, ब्रह्मास्त्र 2 पर दिया बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर के फैंस के लिए गुड न्यूज है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा जो फिल्म रामायण को प्रोड्यूस कर रहे हैं, उन्होंने ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Wed, 15 April 2026 03:17 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
रामायण के बाद रणबीर कपूर पर फिर करोड़ों दांव पर लगाएंगे नमित मल्होत्रा, ब्रह्मास्त्र 2 पर दिया बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी एक्टर को राम अवतार में देखना चाहते हैं। अब फिल्म तो इसी साल दीवाली पर रिलीज हो रही है, लेकिन रिलीज से पहले फैंस के लिए एक सरप्राइज आया है। रामायण के प्रोड्यूसर और वीएफएक्स कंपनी के सीईओ नमित मल्होत्रा ने ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

बता दें कि नमित भी करण जौहर के साथ ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 के प्रोड्यूसर थे। ब्रह्मास्त्र के जरिए हिंदी ऑडियंस को एक अलग माइथोलॉजिकल यूनिवर्स का एक्सपीरियंस करवाया गया था। फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी वो भी कई साल के शूट और प्रोडक्शन के बाद। पहले पार्ट की रिलीज के दौरान अनाउंस कर दिया गया था कि इसका दूसरा पार्ट आएगा, लेकिन आज तक दूसरे को लेकर कोई अपडेट नहीं आया। लोगों को लगा कि पता नहीं दूसरा पार्ट आएगा भी कि नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर ने बताया कब शुरू होगी ब्रह्मास्त्र 2 और एनिमल पार्क की शूटिंग

क्या है ब्रह्मास्त्र 2 का अपडेट

हालांकि अब नमित ने बड़ा अपडेट दिया है और बताया कि रामायण के रिलीज के बाद ब्रह्मास्त्र 2 पर काम शुरू किया जाएगा। इसका मतलब रामायण के बाद फैंस एक बार फिर रणबीर को एक अलग स्टोरी में देखने वाले हैं।

ब्रह्मास्त्र की स्टार कास्ट

वैसे भी पहले पार्ट में रणबीर को काफी पसंद किया गया था। उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। इनके अलावा फिल्म में कई स्टार कास्ट थे जैसे नागार्जुन, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर ने सेलिब्रेट किया आलिया का जन्मदिन, ब्रह्मास्त्र 2 पर दिया अपडेट

क्या हो सकता है दूसरे पार्ट में

अब जो सीक्वल आएगा उसको लेकर ऐसा एक्सपेक्टेशन है कि इसमें बैकस्टोरी दिखाई जाएगी और देन-अमृता की कैमिस्ट्री में भी ट्विस्ट लेकर आएगी।

रणबीर ने भी दिया था हिंट

वैसे इससे पहले रणबीर ने भी सीक्वल को लेकर हिंट दिया था। एक फैन इंटरैक्शन के दौरान रणबीर ने कहा था, ब्रह्मास्त्र 2 पर काम चल रहा है। हम जल्द शूटिंग शुरू करेंगे।

ब्रह्मास्त्र का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वैसे बता दें कि ब्रह्मास्त्र काफी बड़े बजट की फिल्म थी। 350-400 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डवाइड 431 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण पार्ट 1 में क्या होगा? यश ने बताया; रणबीर संग केमिस्ट्री पर कही ये बात

रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म

खैर रणबीर की फिल्म रामायण की बात करें तो यह भी काफी बड़े बजट की फिल्म है। नमित ने बताया था कि दोनों पार्ट 4000 करोड़ के बजट में बने हैं। फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, सनी देओल ने हनुमान, रवि दुबे ने लक्ष्मण और यश ने रावण का किरदार निभाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।