ss Rajamouli Varanasi plot revealed leaked claims reddit user Mahesh babu playing time traveller Rudra people react एसएस राजामौली के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी का प्लॉट लीक? कहानी पढ़ लोग बोले- फिल्म बढ़िया लग रही है, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

एसएस राजामौली के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी का प्लॉट लीक? कहानी पढ़ लोग बोले- फिल्म बढ़िया लग रही है

एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को काफी सीक्रेट रख रहे हैं, इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उनकी फिल्म का प्लॉट लीक हो गया। चलिए जानते हैं वायरल स्क्रीनशॉट में क्या कहानी दिख रही है।

Wed, 8 April 2026 01:02 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
एसएस राजामौली के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी का प्लॉट लीक? कहानी पढ़ लोग बोले- फिल्म बढ़िया लग रही है

नितेश तिवारी की रामायण के बाद एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 है। लीड रोल में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। फिल्म की डिटेल्स मेकर्स ने सीक्रेट रखी है। बीते साल इसकी झलक दिखाई थी जिसको काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल चुका है। अब इस बीच फिल्म का प्लॉट लीक होने की खबर आ रही है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट वायरल है।

लीक हुआ प्लॉट?

राजामौली के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणी के प्लॉट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल है। Reddit पर एक यूजर ने लिखा है, वाराणसी का वीएफएक्स करने वाली एक कंपनी ने शायद फिल्म की सिनॉप्सिस लीक कर दी। सिनेसाइट (CINESITE) नाम की वेबसाइट का एक पेज स्क्रीनशॉट में लगाया गया है। इसमें वाराणसी का पोस्टर है। हेडिंग में वाराणसी लिखा है और इसके नीचे प्लॉट है।

ये कहानी होने का दावा

एक भगवान शिव का भक्त टाइम ट्रैवल करते हुए एक बेहद खतरनाक मिशन पर निकलता है। उसका लक्ष्य है एक खो चुकी दिव्य ब्रह्मांडीय शक्ति को खोजना, जिसमें अपार ताकत छिपी है। सदियों से छिपे पुराने रहस्यों को जोड़ते-जोड़ते उसे एक चौंकाने वाला सच पता चलता है-जिस शक्ति ने उसे इस रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया, वही दरअसल एक मास्टरमाइंड है। उसका सपना है पूरी दुनिया पर पूरी तरह से अपना प्रभाव पाना।

फिल्म की कास्ट

इसके आगे लिखा है, फिल्म को राजामौली (RRR और बाहुबली फ्रैंचाइजी वाले) ने डायरेक्शन दिया है और लेखक विजयेंद्र प्रसाद और एसएस राजामौली हैं। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। मूवी 7 अप्रैल 2027 को रिलीज हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसएस राजामौली ने रणवीर के इस सीन को बताया एक्टिंग की मास्टर क्लास

लोगों के कमेंट्स

इस वायरल स्क्रीनशॉट पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, 'राजामौली के पास कभी कोई धरती हिलाने वाली कहानी नहीं होती। उनकी सारी कहानियां सिंपल होती हैं, इसमें स्ट्रॉन्ग इमोशंस होते हैं इनके साथ ही सीक्वेंस भी। इसमें बदला लेने वाला भी कोई एंगल होगा।' कुछ लोग लिख रहे हैं कि वे फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं। एक ने लिखा है, मुझे बढ़िया लग रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 पर भारी पड़ा रामायण का म्यूजिक, देखें टॉप 10 ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट

ट्रेलर में दिख चुकी ये झलक

एसएस राजामौली 15 नवंबर को 2025 में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर चुके हैं। इसमें 7200 BCE की लंका नगरी की झलक दिखाई गई है। हनुमान दिख रहे हैं। वाराणसी का मणिकर्णिका घाट दिख रहा है और त्रिशूल लिए नंदी पर बैठे महेश बाबू नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर को 30 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक ने लिखा है कि यहां प्लॉट तो है लेकिन कई सारी मिस्ट्री लोग नहीं समझ पाएंगे, इससे लोगों को फाइनल प्रोडक्ट देखने का इंतजार बढ़ जाएगा।


read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोल्डन टेंपल पहुंची प्रियंका चोपड़ा, माथा टेका, जूठे बर्तनों की सेवा की; VIDEO

वाराणसी में एक्टर्स के नाम

लीक हुई सिनॉप्सिस से ये पता चल रहा है कि महेश बाबू टाइम ट्रैवल करेंगे। पृथ्वीराज सुकुमारन वो शख्स हैं जो दुनिया पर अपना प्रभुत्व इस्तेमाल करने के लिए महेश बाबू का इस्तेमाल करेंगे। वाराणसी में महेश बाबू रुद्र बने हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में हैं उनका नाम कुंभ है। वहीं प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के रोल में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।