Pati Patni Aur Woh 2 actress Rakul Preet Singh Why was walking outside a safari vehicle? Gir officials clarify viral vid रकुल प्रीत सिंह ने जीप से निकलकर तोड़े जंगल सफारी के नियम? वायरल वीडियो पर अधिकारियों ने बताई असली वजह, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रकुल प्रीत सिंह ने जीप से निकलकर तोड़े जंगल सफारी के नियम? वायरल वीडियो पर अधिकारियों ने बताई असली वजह

रकुल प्रीति का ये वायरल वीडियो गिर नेशनल पार्क का है, जहां वो अपनी गाड़ी से उतरकर जंगल में घूमती नजर आईं। रकुल का वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स उनपर वन्यजीव सुरक्षा नियमों का का उल्लंघन  करने को लेकर एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाते हुए ट्रोल कर रहे हैं।

Mon, 11 May 2026 02:47 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
रकुल प्रीत सिंह ने जीप से निकलकर तोड़े जंगल सफारी के नियम? वायरल वीडियो पर अधिकारियों ने बताई असली वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'पती पत्नी और वो 2' को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोरों से जुटी हैं। रकुल की इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब रकुल प्रीति अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गई हैं। रकुल का ये वायरल वीडियो गिर नेशनल पार्क का है, जहां वो अपनी गाड़ी से उतरकर जंगल में घूमती नजर आईं। रकुल का वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स उनपर वन्यजीव सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और मशहूर हस्तियों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं (सेलिब्रिटी प्रिविलेज) को लेकर एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाते हुए ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में अब गिर नेशनल पार्क के अधिकारियों ने इस पूरे मामले में सफाई दी है।

वन अधिकारियों ने विवाद पर जवाब दिया

दरअसल, सोशल मीडिया रकुल प्रीत का वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने यह कहा कि संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों के अंदर पर्यटकों को आमतौर पर सफारी गाड़ियों से बाहर निकलने की मनाही होती है। ऑनलाइन ट्रोलिंग के बाद, गिर नेशनल पार्क के अधिकारियों ने एक सफाई जारी की, जिसमें कहा गया कि वायरल विज़ुअल्स प्रतिबंधित सैंक्चुअरी जोन के अंदर शूट नहीं किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, फुटेज सैंक्चुअरी के तय एंट्री पॉइंट के बाहर कैप्चर किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामानंद सागर की 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर्स को जानते हैं आप?

वायरल वीडियो उस पॉइंट के बाहर शूट किया गया था

एक ऑफिशियल बयान में कहा गया, 'हमने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए इस वीडियो के बारे में पहले ही एक सफाई जारी कर दी है। हमने साफ किया है कि वीडियो सासन सैंक्चुअरी के एंट्री प्वाइंट के बाहर का है। हर सैंक्चुअरी में सुरक्षित एरिया में आने वाले विज़िटर्स के लिए एक तय एंट्री पॉइंट होता है। वायरल वीडियो उस पॉइंट के बाहर शूट किया गया था। इसलिए, हमने साफ किया कि यह घटना प्रतिबंधित ज़ोन के अंदर नहीं हुई थी।'

सेंचुरी में दाखिल होने से पहले रकुल को कोई मेडिकल दिक्कत हो गई थी

अधिकारियों ने आगे बताया कि जब विजिटर्स सेंचुरी में दाखिल होते हैं, तो सख्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है, और संरक्षित इलाके के अंदर सफारी गाड़ियों से बाहर निकलना मना है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि खबरों के मुताबिक, सेंचुरी में दाखिल होने से पहले रकुल को कोई मेडिकल दिक्कत हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सफारी जारी रखे बिना ही वापस लौटना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संडे को हुई 'भूत बंगला' की चांदी, वीकेंड पर कर डाली शानदार कमाई

वह सेंचुरी के अंदर दाखिल नहीं हुईं

अधिकारी ने आगे कहा, 'नियमों के मुताबिक, एक बार सेंचुरी के अंदर दाखिल होने के बाद, किसी को भी अपनी सफारी गाड़ी से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती। वायरल वीडियो में, उन्हें एंट्री पॉइंट के बाहर वाले इलाके में देखा जा सकता है, जिसके बाद वह वहां से चली गयी और फिर वापस आईं। रकुल प्रीत सिंह अपनी टीम के साथ सेंचुरी घूमने के लिए पहले से तय प्लान के तहत आई थीं, लेकिन, सेंचुरी में दाखिल होने से पहले ही उन्हें कोई मेडिकल दिक्कत हो गई। इस वजह से, उनकी टीम उन्हें वापस ले गई, और वह सेंचुरी के अंदर दाखिल नहीं हुईं।'

अंत में कही ये बात

बयान के आखिर में कहा गया, 'हमारा रिस्ट्रिक्टेड जोन सैंक्चुअरी एंट्री पॉइंट के बाद ही शुरू होता है। किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया। हमने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर यह पहले ही साफ कर दिया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'तुम्हारे पति ही बेटी के पिता है या फिर...',जब राजेश ने मौसमी से पूछा अजीब सवाल
ये भी पढ़ें:काजोल से सनी देओल तक, 'मदर्स डे' पर स्टार्स ने मां संग बिताए पलों की

रकुल प्रीत सिंह का वर्कफ्रंट

रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी भी हैं। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 15 मई, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। यह 2019 में आई कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो का सीक्वल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।