Bhooth Bangla BO Day 24: संडे को हुई 'भूत बंगला' की चांदी, वीकेंड पर कर डाली शानदार कमाई
अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में रिलीज हुई थी।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर अक्षय कुमार अपनी एक्शन फिल्मों के लिए ही नहीं कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जानें जाते हैं। वहीं, अक्षय और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी ने जब हाथ मिलाया, पर्दे पर धमाल मचा दिया। ऐसे में एक बार फिर से इनकी जोड़ी साथ आई है। अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में रिलीज हुई थी। हालांकि, 'भूत बंगला' रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है। ऐसे में 'भूत बंगला' के 24वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने रविवार को कितना कमा डाला?
रविवार को फिर दिखाया जलवा
अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी कई सालों के बाद 'भूत बंगला' के साथ बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के रिलीज का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। मूवी में एक बार फिर से अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के बाद इसके सामने रितेश देशमुख 'राजा शिवाजी' भी खड़ी हो गई है। 'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ओपनिंग डे पर 'भूत बंगला' ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसके 24वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने रविवार को 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। 'भूत बंगला' का अबतक का कलेक्शन भारत में 158.85 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें 'भूत बंगला' का कलेक्शन
| वीक 1 | 84.40 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 43.75 करोड़ रुपये |
| वीक 3 | 21.85 करोड़ रुपये |
| डे 22 | 1.75 करोड़ रुपये |
| डे 23 | 3.00 करोड़ रुपये |
| डे 24 | 4.10 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 158.85 करोड़ रुपये |
फिल्म 'भूत बंगला' की कास्ट
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन