Arun Govil Arvind Trivedi To Dipika Chikhlia Meet Ramanand Sagar Ramayan Cast Real Life Partners राम से रावण तक, कौन हैं 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर? सीता ने की इस फेमस बिजनेसमैन से शादी
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनराम से रावण तक, कौन हैं 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर? सीता ने की इस फेमस बिजनेसमैन से शादी

राम से रावण तक, कौन हैं 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर? सीता ने की इस फेमस बिजनेसमैन से शादी

पर्दे पर अरुण गोविल (राम) ने दीपिका चिखलिया (सीता) संग शादी की। माता सीता और भगवान श्रीराम के रूप में इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया। लेकिन क्या 'रामायण' के कलाकारों के रियल-लाइफ पार्टनर से कभी मिले।

Priti KushwahaMon, 11 May 2026 12:47 PM
1/10

रामानंद सागर की 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर्स को जानते हैं आप?

रामानंद सागर का ऐतिहासिक  टीवी शो 'रामायण' को आज तक कोई दूसरा सीरियल टक्कर नहीं दे सकता। इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके कलाकार आज भी  दर्शकों के दिलों में बसे हैं। यही नहीं 'रामायण' के राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारों को आज भी लोग भगवान का दर्जा देते हैं। पर्दे पर अरुण गोविल (राम) ने दीपिका चिखलिया (सीता) संग शादी की। माता सीता और भगवान श्रीराम के रूप में इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया। लेकिन क्या 'रामायण' के कलाकारों के रियल-लाइफ पार्टनर से कभी मिले। अगर नहीं तो आज हम आपको इन कलाकारों के रियल पार्टनर से आपको मिलाने जा रहे हैं।

2/10

अरुण गोविल (राम)

अरुण गोविल ने 'रामायण' में श्रीराम का किरदार निभाया था। अरुण की पत्नी का नाम  नाम श्रीलेखा गोविल है। वे लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अरुण के जीवन में मजबूती का स्तंभ हैं। बता दें कि श्रीलेखा एक्ट्रेस रह चुकी हैं।

3/10

दीपिका चिखलिया (सीता)

'रामायण' में सीता बन दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस दीपिका ने गुजरात के बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की है। वे 'श्रृंगार बिंदी' और 'टिप्स एंड टोज' कॉस्मेटिक्स के एक एड शूट के दौरान मिले थे।

4/10

सुनील लहरी (लक्ष्मण)

सुनील लहरी ने दो शादियां की हैं, उनकी पहली पत्नी राधा सेन और दूसरी पत्नी भारती पाठक हैं। सुनील और भारती का एक बेटा है जिसका नाम कृष पाठक है और एक बेटी है जिसका नाम गौरी पाठक है।

5/10

संजय जोग (भरत)

भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग की पत्नी का नाम नीता है, जो एक वकील हैं।

6/10

पद्मा खन्ना  (कैकेयी)

पद्मा खन्ना हिंदी और भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में रानी कैकेयी का रोल किया था। उनकी शादी स्वर्गीय फिल्म डायरेक्टर जगदीश एल. सिडाना से हुई थी। पद्मा अभी US में हैं, जहां उन्होंने एक कथक एकेडमी खोली है, जिसे वह अपने बच्चों अक्षर सिडाना और नेहा सिडाना की मदद से चला रही हैं। पद्मा खन्ना को अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सौदागर में उनके रोल के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

7/10

दारा सिंह (हनुमान)

पहलवान और अभिनेता दारा सिंह ने सुरजीत कौर रंधावा से शादी की थी।

8/10

अरविंद त्रिवेदी (रावण)

रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की पत्नी का नाम नलिनी त्रिवेदी था।

9/10

बाल धुरी और जयश्री (दशरथ-कौशल्या)

भगवान राम और सीता के अलावा, एक और जोड़ी, जिसे दर्शकों से बहुत प्यार मिला, वह थे राजा दशरथ और उनकी रानी, कौशल्या। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर दशरथ और कौशल्या का किरदार निभाने वाले एक्टर असल जिंदगी में पति-पत्नी थे? बाल धुरी एक पॉपुलर मराठी एक्टर हैं, जिन्होंने फेमरा मराठी एक्ट्रेस  जयश्री गडकर से शादी की है।

10/10

समीर राजदा (शत्रुघ्न)

रामायण में शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाले समीर राजदा लेखक, अभिनेता और निर्देशक मूलराज राजदा और अभिनेत्री इंदुमती राजदा के बेटे हैं। रामायण के अलावा, उन्हें पौराणिक धारावाहिक, महाभारत, विक्रम और बेताल, हमारी देवरानी और कई अन्य में भी देखा गया था। उनकी पत्नी का नाम श्वेता राजदा है और दंपति का एक बेटा और एक बेटी है।