dhurandhar 2 beats Kgf 2, surpassed its indian box office collections on day 12 Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने यश की KGF 2 को दी पछाड़, कमा लिए इतने करोड़, अब बाहुबली 2 की बारी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने यश की KGF 2 को दी पछाड़, कमा लिए इतने करोड़, अब बाहुबली 2 की बारी

Dhurandha 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने आज एक और बड़ा धमाका कर दिया है। इस फिल्म में यश की फिल्म KGF 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। आने वाले दिनों में फिल्म तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है। फिल्म वर्ल्डवाइड भी शानदार परफॉर्म कर रही है।

Mon, 30 March 2026 08:55 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने यश की KGF 2 को दी पछाड़, कमा लिए इतने करोड़, अब बाहुबली 2 की बारी

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस समय की चर्चित फिल्म बनी हुई है। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने धमाकेदार 862.08 करोड़ का कलेक्शन किया है। धुरंधर 2 ने पहले पार्ट के 840 करोड़ के कलेक्शन और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन 812 करोड़ को पीछे छोड़ने के बाद अब यश की KGF 2 को भी जबरदस्त पछाड़ मारी है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ये तो बस फिल्म की शुरुआत है। आगे आने वाले दिनों में धुरंधर 2 कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है।

KGF 2 का रिकॉर्ड तोड़ा

14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई यश की फिल्म KGF 2 ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर 859.70 करोड़ नेट कमाई की थी। वर्ल्डवाइड 1,215 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन था। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने KFG 2 के दोनों कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अब तक 862.08 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड 1,353.95 करोड़ की कमाई है। आने वाले दिनों में फिल्म बाहुबली 2 के इंडिया कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर देखने के बाद इस एक्टर से इम्प्रेस हो गए KGF डायरेक्टर, फिल्म कर दी ऑफर

टेबल से समझिए फिल्म ने किन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है-

फिल्मभारत कलेक्शन नेटवर्ल्डवाइड कलेक्शन
KGF 2859.70 करोड़1,215 करोड़
पुष्पा 21,234.10 करोड़1,742.10 करोड़
धुरंधर840.20 करोड़1,307.35 करोड़
बाहुबली 21,030.42 करोड़1,788.06 करोड़
धुरंधर 2862.08* करोड़1,353.95 करोड़
,



धुरंधर 2 के दूसरे हफ्ते का कलेक्शन

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 लगातार धमाका कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था और दूसरे हफ्ते में भी धमाका जारी है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 41.75 करोड़ शनिवार को 62.85 करोड़ रविवार को 68.10 करोड़ और आज सोमवार को फिल्म अब तक 13 की कमाई कर कुल 862.08 करोड़ कमा चुकी है। ये आंकड़ा रात तक डबल होने की उम्मीद है। यानी फिल्म दूसरे सोमवार को धांसू कलेक्शन करने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के इस एक्टर ने दलेर मेहंदी के ‘बल्ले बल्ले’ सॉन्ग में किया है काम,पहचानिए

वर्ल्डवाइड भी धमाका

बता दें, आदित्य धर की फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में भी रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले 9 सालों से वहां की टॉप हिंदी फिल्म प्रभास की बाहूबली 2 थी। लेकिन अब ये रिकॉर्ड धुरंधर 2 ने अपने नाम कर लिया है। फिल्म अन्य देशों में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,353.95 करोड़ पार पहुंच गया है। एक्टर्स की परफॉरमेंस और डायरेक्टर आदित्य धर के काम की तारीफ हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल पे जख्म खाते हैं…सिक्योरिटी गार्ड ने गाया धुरंधर 2 का गाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।