Anurag Kashyap Nishaanchi Editing better than oscar nominated hollywood film sinners bollywood news hindi ऑस्कर नॉमिनेटेड हॉलीवुड फिल्म से बेहतर है निशांची के…, अनुराग कश्यप का दावा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ऑस्कर नॉमिनेटेड हॉलीवुड फिल्म से बेहतर है निशांची के…, अनुराग कश्यप का दावा

अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म निशांची की तारीफ की। उन्होंने कहा कि निशांची पार्ट 1 में उन्होंने जो मेहनत की उसपर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि निशांची के स्पेशल इफेक्ट्स सिनर्स से बेहतर हैं। 

Wed, 18 Feb 2026 08:52 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑस्कर नॉमिनेटेड हॉलीवुड फिल्म से बेहतर है निशांची के…, अनुराग कश्यप का दावा

अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म निशांची को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने निशांची में जो काम किया उसे लेकर उन्हें गर्व है। अनुराग कश्यप ने कहा कि निशांची के स्पेशल इफेक्ट्स हॉलीवुड की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म सिनर्स से बेहतर है। अनुराग ने कहा कि वो गर्व से कह सकते हैं कि निशांची सिनर्स से बेहतर है।

अनुराग ने नए वर्किंग स्टाइल के बारे में की बात

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से खास बातचीत में अनुराग कश्यप ने कहा, “दूसरे फिल्ममेकर्स के साथ काम करके, मैं काम करने का एक नया स्टाइल सीख रहा हूं। वो हर जगह आ रहा है और साउथ में हर जगह है। वो वहीं शूट करते हैं और वहीं एडिट करते हैं...वो एक दिन में एक सीन शूट करते हैं; वो शॉट्स नहीं लेते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एपस्टीन फाइल्स में अनुराग कश्यप का नाम? डायरेक्टर बोले- मुझे स्पीकर के तौर पर…

सिनर्स से बेहतर निशांची के स्पेशल इफेक्ट्स

अनुराग कश्यप ने कहा कि निशांची के स्पेशल इफेक्ट्स सिनर्स से ज्यादा अच्छे हैं। उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए, निशांची के दोनों पार्ट्स, स्पेशल इफेक्ट्स के साथ, एक एक्टर जो दो अलग-अलग रोल प्ले कर रहा है-जिसपर मुझे बहुत गर्व है, सिल्वेस्टर और रेड चिलीज़ ने जो हासिल किया है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि वो सिनर्स ने बढ़िया है। वो दो बिल्कुल अलग लोग हैं और हमने दो महीने की दूरी पर शूटिंग की थी। ऐसा नहीं था कि आप आए शर्ट चेंज करके। ये सब सच था।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुराग कश्यप के गुस्से से निकली ये फिल्म, बनने में लगे 8 साल, 8 है IMDb रेटिंग

ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म है सिनर्स

सिनर्स की बात करें तो यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रियान कूगलर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक हॉरर फिल्म है। फिल्म का नॉमिनेशन ऑस्कर की 16 कैटिगरीज में हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली इंडियन फिल्म, जीते थे दो नेशनल अवॉर्ड

दो पार्ट में रिलीज हुई थी अनुराग की सिनर्स

निशांची की बात करें तो फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया गया है। फिल्म एक क्राइम ड्रामा है। फिल्म में अश्विन ठाकरे डबल रोल में नजर आए हैं। फिल्म का पहला पार्ट 19 सितंबर 2025 के दिन रिलीज हुआ था। वहीं, इसके आठ हफ्ते बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। ओटीटी पर पहले पार्ट के साथ ही दूसरा पार्ट भी रिलीज कर दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।