विशाल भारद्वाज ने ओ रोमियो से पहले क्यों कभी नहीं किया नाना पाटेकर के साथ काम? बोले- सब उनसे डरते हैं
ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में नाना पाटेकर भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। ओ रोमियो की चर्चा के बीच विशाल भारद्वाज ने बताया क्यों इससे पहले उन्होंने नाना पाटेकर के साथ काम नहीं किया।

विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो में नाना पाटेकर भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। विशाल भारद्वाज नाना पाटेकर को दो दशकों से जानते हैं। फिर भी ये पहली बार है जब विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर के साथ काम किया। विशाल से पूछा गया कि क्यों इससे पहले उन्होंने कभी नाना के साथ काम नहीं किया? सवाल के जवाब में विशाल भारद्वाज ने कहा- दरअसल, ये मेरी गलती है।
कपिल के शो पर पहुंचे विशाल भारद्वाज
विशाल भारद्वाज समेत ओ रोमियो की पूरी कास्ट द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची। यहां कपिल ने विशाल भारद्वाज से पूछा कि वो नाना पाटेकर को दो दशकों से जानते हैं, फिर भी उन्होंने पहले कभी नाना के साथ काम क्यों नहीं किया?
क्यों ओ रोमियो से पहले नाना पाटेकर संग विशाल ने नहीं किया काम?
कपिल शर्मा के सवाल के जवाब में विशाल ने कहा, “दरअसल, ये मेरी गलती है। मैं कभी इनके पास पहले इस तरह का रोल लेकर नहीं गया। हर कोई नाना पाटेकर से बहुत डरता है, जबकि ये बहुत नर्म दिल के इंसान हैं। नाना भी मुझसे इस बात को लेकर नाराज रहे हैं कि मैंने उनके साथ काम नहीं किया। वो मुझे कहीं भी पकड़ लेते थे और याद दिलाते थे कि वो नाना पाटेकर हैं, एक एक्टर, और पूछते थे कि मैं कब उनके साथ काम करूंगा। मुझे बहुत शर्म आती थी, लेकिन आखिरकार हमने साथ में काम कर लिया, और ऐसा करने में मुझे कुछ वक्त लगा।”
विशाल भारद्वाज की फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस
विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो में फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म ने दो दिन में 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, तीसरे दिन यानी 15 फरवरी को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने भारत में 22.75 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई कर ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन