Nana Patekar Shoot 102 Degree Fever Shahid Kapoor O Romeo Reveals Vishal Bhardwaj O Romeo: बुखार से तप रहा था शरीर, सेट पर बुलाना पड़ा डॉक्टर, फिर भी नाना पाटेकर शूट करते रहे एक्शन सीक्वेंस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

O Romeo: बुखार से तप रहा था शरीर, सेट पर बुलाना पड़ा डॉक्टर, फिर भी नाना पाटेकर शूट करते रहे एक्शन सीक्वेंस

शाहिद कपूर की ओ रोमियो रिलीज होने वाली है। फिल्म में नाना पाटेकर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले विशाल भारद्वाज ने बताया कि इस फिल्म में नाना पाटेकर ने फीवर होने के बावजूद शूटिंग जारी रखी। 

Thu, 5 Feb 2026 05:05 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
O Romeo: बुखार से तप रहा था शरीर, सेट पर बुलाना पड़ा डॉक्टर, फिर भी नाना पाटेकर शूट करते रहे एक्शन सीक्वेंस

शाहिद कपूर की ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ओ रोमियो में नाना पाटेकर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को डायरेक्ट करने वाले विशाल भारद्वाज ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कैसे एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान नाना पाटेकर को हाई फीवर था और वो भी फिर भी शूट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने नाना पाटेकर को शूटिंग न करने की सलाह दी थी।

102 फीवर के बावजूद शूट करते रहे नाना पाटेकर

द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल भारद्वाज ने बताया, जब हम ट्रेन (सेट) पर एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे, तब मुझे पता लगा कि नाना सर की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें 102 फीवर है। हमने तुरंत डॉक्टर को फोन मिलाया, उन्होंने कहा कि वो उन्हें एक इंजेक्शन देंगे और साथ ही उन्होंने नाना को शूट न करने की सलाह दी।"

इस वजह से शूट करते रहे नाना पाटेकर

विशाल भारद्वाज ने आगे बताया कि नाना पाटेकर शूट करने की जिद्द करते रह। विशाल ने कहा, “नाना सर नाना पाटेकर हैं, उन्होंने कहा- नहीं, मैं वापस नहीं जा रहा हूं। मैं शूट करना चाहता हूं। मैं ये सीक्वेंस पूरा करना चाहता हूं। मैं ये अपने सिर पर नहीं ले सकता कि मेरी वजह से शूटिंग कैंसिल हुई, लोकेशन कैंसल हो। और फिर अगले चार घंटों तक, वो शूटिंग करते रहे।”

तप रहा था नाना पाटेकर का शरीर

विशाल भारद्वाज ने बताया, “उनका शरीर इतना तप रहा था कि उनका माथा छूने से गरमहाट पता चल रही थी। शॉट्स के बीच, वो ट्रेन सेट पर लेट जाते थे, और जब परफॉर्म करने के लिए उठते थे तो ऐसा लगता था कि बीमारी थी ही नहीं। ये महान आर्टिस्ट की कमिटमेंट होती है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाना पाटेकर को क्यों आया गुस्सा? ओ रोमियो का ट्रेलर लॉन्च छोड़कर चले गए एक्टर

ओ रोमियो में शाहिद कपूर, नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार नजर आनेवाले हैं। यह फिल्म एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।