O Romeo Box Office Collection Day 16 Shahid Kapoor Tripti Dimri Film Saturday Indian Net Collection O Romeo Box Office Collection Day 16: वीकेंड पर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने लगाई छलांग, कर डाली शानदार कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

O Romeo Box Office Collection Day 16: वीकेंड पर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने लगाई छलांग, कर डाली शानदार कमाई

'ओ रोमियो' के साथ एक बार फिर से विशाल और शाहिद एक साथ आए हैं। ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं।

Sun, 1 March 2026 10:32 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
O Romeo Box Office Collection Day 16: वीकेंड पर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने लगाई छलांग, कर डाली शानदार कमाई

Shahid Kapoor O Romeo Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर उन स्टार्स में से हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों शाहिद अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। विशाल भारद्वाज डायरेक्ट 'ओ रोमियो' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 'ओ रोमियो' के साथ एक बार फिर से विशाल और शाहिद एक साथ आए हैं। ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने शनिवार को कितने करोड़ की कमाई कर डाली।

क्या रहा वीकेंड पर हाल?

'करीब सिंह' के बाद एक बार फिर से 'ओ रोमियो' में शाहिद का एग्रेसिव अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी को पहली बार स्क्रीन पर देख फैंस काफी खुश हैं। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर स्टारर 'ओ रोमियो' ने 8.5 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। फिल्म ने वीकेंड पर अपनी रफ्तार बढ़ाई है। ऐसे में अब इसके बुधवार के बाद अब इसके शनिवार के भी आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 16वें दिन 'ओ रोमियो' ने 1.30 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 64.00 करोड़ रुपये हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ की 'अमर अकबर एंथनी' का बना था फीमेल वर्जन, ये एक्ट्रेसेस थीं लीड रोल में

डे वाइज देखें 'ओ रोमियो' का कलेक्शन

डे 18.5 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता47.1 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता14.45 करोड़ रुपये
डे 151.15 करोड़ रुपये
डे 161.30 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन64.00 करोड़ रुपये
,

शाहिद की विशाल संग चौथी फिल्म

'ओ रोमियो' में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश मिश्रा, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि 'ओ रोमियो' की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के दो दिनों बाद ही विजय-रश्मिका ने फैंस को दिया बिग सरप्राइज, झूम उठे फैंस

'ओ रोमियो' के सामने आईं ये फिल्में

शाहिद की 'ओ रोमियो' फिल्म का रिलीज के साथ ही रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ सामना हुआ है। वहीं, 'ओ रोमियो' के साथ सेम डे पर और शनाया कपूर की 'तू या मैं' भी रिलीज हुई। अब इसके सामने तापसी पन्नू की 'अस्सी' और सिद्धांत और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' भी खड़ी है। ऐसे में कमाई को लेकर इन फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धरती पर कोई वफादार आदमी नहीं...' अमिताभ बच्चन के अजीब ट्वीट ने खींचा सबका ध्यान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।