Sanjay Dutt Nora Fatehi song Sarke Chunar Teri Sarke slammed for vulgar lyrics Fans Troll Stars 'भोजपुरी गाने ज्यादा बेहतर है', संजय दत्त-नोरा के 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स को सुनकर भड़के लोग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'भोजपुरी गाने ज्यादा बेहतर है', संजय दत्त-नोरा के 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स को सुनकर भड़के लोग

रविवार को जब पूरे गाने का लिरिक्स वीडियो रिलीज हुआ, तो लोगों का ध्यान डांस स्टेप्स से हटकर गानों के बोल पर चला गया। गाने की शुरुआती लाइनें डबल मीनिंग वाली हैं, जिनमें कई चीजों को साफ-साफ एक्सप्लेन किया किया। गाने को मंगली ने गाया है, इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जान्या ने दिया है।

Mon, 16 March 2026 02:06 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'भोजपुरी गाने ज्यादा बेहतर है', संजय दत्त-नोरा के 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स को सुनकर भड़के लोग

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी अपमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म में 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बीते दिनों 'केडी: द डेविल' का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज हुआ है। इस कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म के गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। गाने में संजय दत्त का खलनायक अंदाज और नोरा फतेही के लटके झटकों ने आग लगा दी। हाई-एनर्जी म्यूजिक और शानदार डांस मूव्स ने इसे दर्शकों का पसंदीदा बना दिया है। एक तरफ जहां फैंस नोरा के डांस मूव्स की तारीफ की, वहीं इंटरनेट पर ज्यादातर लोगों ने इस गाने के बोल, बेहद अश्लील और डबल मीनिंग वाले शब्दों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

KD का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज हुआ

दरअसल, 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' एक डांस बार में फिल्माया गया है। इस गाने में नोरा दर्जनों बैकअप डांसर्स के साथ डांस कर रही हैं। पिछले हफ्ते के आखिर में रिलीज हुए इस गाने के प्रोमो में नोरा को एक ऐसी घाघरा-चोली पहने डांस करते दिखाया गया था, जिसमें शरीर का कोई भी हिस्सा ढका हुआ नहीं था, और उनके चारों ओर सैकड़ों गुंडे जमा थे। इस गाने का हुक स्टेप, जिसकी चर्चा प्रोमो रिलीज होते ही शुरू हो गई थी, उसमें नोरा को बार-बार अपने पल्लू को जानबूझकर नीचे गिराते और फिर उसे ऊपर उठाते हुए डांस करते दिखाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च का तीसरा हफ्ता होगा बवाली, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज

इंटरनेट पर लोग हैरान हैं

हालांकि, रविवार को जब पूरे गाने का लिरिक्स वीडियो रिलीज हुआ, तो लोगों का ध्यान डांस स्टेप्स से हटकर गानों के बोल पर चला गया। गाने की शुरुआती लाइनें डबल मीनिंग वाली हैं, जिनमें कई चीजों को साफ-साफ एक्सप्लेन किया किया। बता दें कि इस गाने को मंगली ने गाया है, इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जान्या ने दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शोएब इब्राहिम की बहन को हाईवे पर इफ्तार करना पड़ा भारी, वीडियो देख भड़के लोग

गाने के बोल के डबल मीनिंग को लेकर भड़के यूजर्स

इस गाने के बोल को लेकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। YouTube पर गाने के लिरिक्स को लेकर एक यूजर ने कमेंट में लिखा था, 'अश्लीलता अपने चरम पर है।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'इसके बोल बहुत ही घटिया और अश्लील हैं।' गाने के डांस स्टेप्स की भी आलोचना हुई। एक व्यक्ति ने हैरानी जताते हुए कहा, 'यह क्या बकवास है? साल 2026 चल रहा है, और अभी भी इस तरह के गाने और हरकतें?' कमेंट्स में कई अन्य फैंस ने इस गाने पर बैन लगाने की भी मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑस्कर 2026 में नहीं किया धर्मेंद्र को याद? भड़के फैंस कहा-ये सिर्फ हॉलीवुड शो है
ये भी पढ़ें:शोएब इब्राहिम की बहन को हाईवे पर इफ्तार करना पड़ा भारी, वीडियो देख भड़के लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।