'From' पसंद आई थी? तो नेटफ्लिक्स की ये हॉरर सीरीज भी लगेगी अच्छी, 8 से ज्यादा है इसकी IMDb रेटिंग
The Walking Dead: अमेजन प्राइम वीडियो की हॉरर वेब सीरीज ‘फ्रॉस’ पसंद आई थी? अगर हां, तो आपको नेटफ्लिक्स की हॉरर वेब सीरीज ‘द वॉकिंग डेड’ भी अच्छी लगेगी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।

अगर आपने हॉरर वेब सीरीज ‘फ्रॉस’ देखी है और आपको वैसी ही कोई सीरीज देखनी है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी ही हॉरर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। इसके कुल 11 सीजन आ चुके हैं और ये ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है।
सीरीज का नाम और कहानी
इस सीरीज का नाम ‘द वॉकिंग डेड’ है। कहानी शुरू होती है रिक ग्रिम्स से, जो कोमा से जागने के बाद ये देखकर दंग रह जाता है कि पूरी दुनिया लाशों से भर चुकी है। वह अपने परिवार को ढूंढने की कोशिश करता है और धीरे-धीरे एक सर्वाइवर ग्रुप का लीडर बन जाता है। यहां हर पल मौत का साया मंडराता है और कोई भी कभी भी सुरक्षित नहीं होता है।

क्यों है यह 'फ्रॉस' के फैंस के लिए परफेक्ट?
ये सिर्फ एक जॉम्बी सीरीज नहीं है। इसमें वो सबकुछ है जो आपको ‘फ्रॉम’ में पसंद आया है।
1. ‘फ्रॉस’ में शेरिफ बॉयड स्टीवंस सबको सुरक्षित रखने की कोशिश करता है, वैसे ही यहां रिक ग्रिम्स लोगों को एकजुट रखता है।
2. ‘फ्रॉस’ की तरह यहां भी खतरा सिर्फ बाहर घूमने वाले मॉन्स्टर्स से नहीं है। असली डर तब पैदा होता है जब इंसान एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।
3. ‘फ्रॉस’ की ही तरह इसमें भी एक छोटी-सी कम्युनिटी साथ मिलकर खेती करती है, नियम बनाती है और बाहरी दुनिया के खतरों से लड़ती है।
IMDb रेटिंग
नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज की IMDb रेटिंग 8.1 है। इस सीरीज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके 11 सीजन और कई सफल स्पिन-ऑफ आ चुके हैं, लेकिन फिर भी इसकी रेटिंग नीचे नहीं गई। ग्राफिक्स और मेकअप के मामले में यह शो आज भी हॉरर जॉनर का बेताज बादशाह माना जाता है।
देखें या नहीं?
अगर आप सस्पेंस, इमोशनल ड्रामा और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इस वीकेंड 'द वॉकिंग डेड' को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन