hollywood Jio Hotstar Horror Mystery Thriller Film Weapons 7 4 imdb rating Oscar nominated film must watch बिना भूत-प्रेत ही आपको खूब डराएगी 2 घंटे 8 मिनट की ये हॉरर फिल्म, 7.4 है आईएमडीबी रेटिंग, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

बिना भूत-प्रेत ही आपको खूब डराएगी 2 घंटे 8 मिनट की ये हॉरर फिल्म, 7.4 है आईएमडीबी रेटिंग

Supernatural Horror Film: अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और अबतक आपने जियो हॉटस्टार की ये फिल्म नहीं देखी है तो आप कुछ बहुत बढ़िया मिस कर रहे हैं। 

Fri, 13 March 2026 06:30 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना भूत-प्रेत ही आपको खूब डराएगी 2 घंटे 8 मिनट की ये हॉरर फिल्म, 7.4 है आईएमडीबी रेटिंग

हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको हम जियो हॉटस्टार पर मौजूद एक ऐसी शानदार हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसकी एक एक्ट्रेस को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। अगर आपने ये फिल्म अबतक नहीं देखी है तो आप इस वीकेंड पर ये फिल्म देख सकते हैं। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो एक अमेरिकन हॉरर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में ब्लैक मैजिक यानी काले जादू के बारे में दिखाया गया है। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है वेपेन्स।

2025 में रिलीज हुई थी ये हॉरर फिल्म

वेपेन्स साल 2025 में दुनियाभर में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भारत में भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म की खास बात ये है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर 170 बच्चे थे। इन बच्चों को संभालने के लिए बाल श्रम कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति की गई थी। इस फिल्म के रनटाइम की बात करें तो फिल्म 2 घंटे 8 मिनट की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए प्राइम वीडियो पर इतने हफ्तों से क्यों ट्रेंड कर रही है साउथ हॉरर फिल्म हनी

क्या है फिल्म का प्लॉट?

फिल्म के प्लॉट की बात करें तो इस फिल्म की शुरुआत ही एक मिस्ट्री से होती है। एक स्कूल की एक क्लास में बड़ी ही अजीब घटना घटती है। 1 बच्चे (एलेक्स) को छोड़कर उस क्लास के सभी 17 बच्चे गायब हो जाते हैं। बच्चों के गायब होने के बाद उस क्लास की क्लास टीचर पर आरोप लगता है। सभी बच्चे अपने घर से रात 2 बजकर 17 मिनट पर गायब होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान की वॉर ड्रामा या अक्षय की हॉरर कॉमेडी? फैंस को किसका ज्यादा इंतजार
वेपेन्स

फिल्म की पूरी कहानी इन मिसिंग बच्चों के केस के इर्दगिर्द घूमती है। जैसे-जैसे कहानी की पर्तें खुलती है आपको महसूस होता है कि ये कोई आम मिसिंग केस नहीं है बल्कि ये काले जादू से जुड़ा मामला है। फिल्म के कुछ सीन्स बहुत भयानक और परेशना करने वाले हैं। खासकर फिल्म का क्लाइमेक्स। फिल्म का क्लाइमेक्स सीन काफी परेशान करने वाला है।

कितनी है इस हॉरर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी के मुताबिक, वेपेन्स एक्ट्रेस एमी मैडिगन को बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल) के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा, फिल्म ने कुल 58 अवॉर्ड्स जीते थे। आईएमडीबी पर इस फिल्म की रेटिंग 7.4 है। वहीं, रॉटेन टमेटोज पर फिल्म की रेटिंग 93 पर्सेंट है। इसका मतलब है फिल्म को काफी पसंद किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1988 की वो हॉरर फिल्म जिसके बाद पजेस्ड हो गई थी एक्ट्रेस; ‘लोग जादू-टोना करते…’

भारत में फिल्म ने कमाए थे इतने करोड़

इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में जूलिया गार्नर, एमी मैडिगन, एल्डन एहरेनरिच और कैरी क्रिस्टोफर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को जैक क्रेगर ने डायरेक्ट किया है। जैक क्रेगर एक एक्टर, डायरेक्टर और राइटर हैं। वेपेन्स भारत में 8 अगस्त, 2025 को रिलीज हुई थी। sacnilk.com के मुताबिक,फिल्म ने भारत में 10.20 करोड़ की कमाई की थी।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।