1/7नेटफ्लिक्स पर कई सारी हॉरर वेब सीरीज हैं। हम आपको उन सीरीज के बारे में आज बताने वाले हैं जिनकी आईएमडीबी और रोटन टोमैटोज की रेटिंग काफी अच्छी हैं। आप इन्हें वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं।

'कैसेंड्रा' की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है और रोटन टोमैटोज 100% है। ये एक जर्मन साइंस-फिक्शन और साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है जो फरवरी 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसकी कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द गिर्द घूमती है जो 50 साल पुराने घर में शिफ्ट होता हैं जहां उन्हें 'Cassandra' नाम की एक एआई (AI) होम असिस्टेंट मिलती है।

'रेड रोज' टीन हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। अगर आपको 'नर्व' या 'ब्लैक मिरर' का स्टाइल पसंद आया था तो 'रेड रोज' आपके लिए एक परफेक्ट वॉच हो सकती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है और रोटन टोमैटोज 100% है।

'द ऑर्डर' की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 और रोटन टोमैटोज 100% है। ये सुपरनैचुरल ड्रामा सीरीज है। इसमें जादू और वेयरवोल्व्स की जंग दिखाई गई है। अगर आपको 'द वैम्पायर डायरीज', 'टीन वुल्फ' या 'शैडोहंटर्स' जैसी सीरीज पसंद हैं, तो 'द ऑर्डर' आपको काफी पसंद आएगी। इसमें कॉलेज रोमांस के साथ-साथ डार्क मैजिक और सस्पेंस का अच्छा मेल है।

'हेलबॉउंड' साउथ कोरियन वेब सीरीज। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है और रोटन टोमैटोज 97% है। इसके दो सीजन आ चुके हैं। ये डॉर्क फैंटेसी, हॉरर और थ्रिलर सीरीज है।

'कैबिनेट ऑफ क्यूरियोसिटीज' हॉरर एंथोलॉजी सीरीज है। इसे ऑस्कर विनर डायरेक्टर गुलिरमो डेल टोरो ने बनाया है। उन्होंने दुनिया भर के बेहतरीन हॉरर निर्देशकों को चुना है ताकि वे अपनी डरावनी कहानियों को स्क्रीन पर ला सकें। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 है और रोटन टोमैटोज 93% है।

'द फॉल ऑफ द हाउस ऑफ अशर' को मशहूर हॉरर डायरेक्टर माइक फ्लैनेगन ने बनाया है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है और रोटन टोमैटोज 90% है।
