साल 2026 में आएंगी अक्षय खन्ना की तीन फिल्में, यहां देखिए लिस्ट
Akshaye Khanna Upcoming Movies: अक्षय खन्ना अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अब 2026 में उनकी तीन और फिल्में आने वाली हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

साल 2025 अक्षय खन्ना के नाम रहा। अब साल 2026 भी उनके नाम होने वाला है। ‘धुरंधर’ के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद उनके फैंस ‘दृश्यम 3’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उन्होंने ‘दृश्यम 3’ छोड़ दी है तब वे निराश हो गए। हालांकि, निराश होने वाली बात नहीं है क्योंकि ‘दृश्यम 3’ के अलावा साल 2026 में उनकी तीन और फिल्में आने वाली हैं। आइए आपको उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं।
1. धुरंधर 2
‘धुरंधर’ के क्लाइमेक्स में अक्षय खन्ना के किरदार की मौत हो जाती है। हालांकि, इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि एक्टर ‘धुरंधर 2’ में फ्लैशबैक सीन में नजर आ सकते हैं। सीक्वल की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और यह ईद 2026 यानी 19 मार्च, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। मतलब यश की ‘टॉक्सिक’ के साथ इसका क्लैश होने वाला है।

2. महाकाली
अक्षय खन्ना, प्रशांत वर्मा की अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म ‘महाकाली’ में असुरगुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाने वाले हैं। वह इस फिल्म से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्टर पूरी तरह से अपने किरदार में डूबे हुए दिख रहे हैं। वहीं उनकी फिल्म पांच भाषाओं में साल 2026 में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक कोई रिलीज अनाउंस नहीं हुई है।
3. इक्का
अक्षय खन्ना, सनी देओल की फिल्म में भी काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह एक इंटेंस एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका नाम कथित तौर पर इक्का है। यह अभी प्रोडक्शन में है। ‘महाराज’ फेम सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें अक्षय और सनी के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी हैं। यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन