Korean Crime Thriller movies with good imdb rating on amazon prime video netflix ये हैं 5 कोरियन क्राइम थ्रिलर फिल्में, 7.5 से ज्यादा है इनकी IMDb रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ये हैं 5 कोरियन क्राइम थ्रिलर फिल्में, 7.5 से ज्यादा है इनकी IMDb रेटिंग

K Drama Movies: कोरियन फिल्में देखते हैं? क्राइम थ्रिलर जॉनर पसंद है? तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। यहां आपके लिए कोरियन फिल्मों की लिस्ट बनाई गई है जिन्हें आप देख सकते हैं।

Tue, 30 Dec 2025 05:37 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
ये हैं 5 कोरियन क्राइम थ्रिलर फिल्में, 7.5 से ज्यादा है इनकी IMDb रेटिंग

न्यू ईयर पर अगर बाहर जाने का प्लान नहीं है तो आप घर पर बैठकर फिल्में देख सकते हैं। हम यहां आपके लिए कोरिया की कुछ अच्छी क्राइम थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट तैयारी की है। ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडिया या फिर नेटफ्लिक्स पर हैं। खास बात ये है कि इन सबकी आईएमडीबी रेटिंग 7.5 से ज्यादा है।

ओल्डबॉय

ओटीटी प्लेटफॉर्म - जियोहॉटस्टार/ अमेजन प्राइम वीडियो

कोरियन एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ओल्डबॉय’ की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि एक ओह डे-सू नाम का आदमी होता है जिसे बिना वजह 15 साल तक एक कमरे में कैद रखा जाता है। 15 साल बाद जब उसे अचानक छोड़ दिया जाता है तब उसे पता चलता है कि उसे फंसाने वाले आदमी ने उसे चैंलेज दिया है। अगर पांच दिनों के अंदर वह उसे ढूंढ निकालेगा तो वह खुद को मार लेगा और अगर नहीं ढूंढ पाया तो वह उसे मार डालेगा। अब आगे क्या होता है वो जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

Old Boy

मेमोरीज ऑफ मर्डर

ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

इस कोरियन क्राइम ड्रामा फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। इस फिल्म की कहानी रियल लाइफ पर आधारित है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्शन ड्रामा फिल्म, 8.4 IMDb रेटिंग, अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं आप
ये भी पढ़ें:लोग ये 5 फिल्में अपने दोस्तों को कर रहे हैं रेकमंड, लिस्ट में एक हॉरर फिल्म भी
मेमोरीज ऑफ मर्डर

आई सॉ द डेविल

ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

'आई सॉ द डेविल' की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। ये साल 2010 की एक बेहद हिंसक और डार्क रिवेंज थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक स्पेशल एजेंट अपनी मंगेतर की हत्या करने वाले क्रूर सीरियल किलर से बदला लेने के लिए खतरनाक खेल में उतर जाता है।

आई सॉ द डेविल

द चेजर

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि एक एक्स पुलिस ऑफिसर वेश्याओं का छोटा-सा धंधा चलाता है। एक दिन उसके यहां से एक लड़की गायब हो जाती है। उसके पास उस लड़की को ढूंढने के लिए बहुत कम समय रहता है।

द चेजर

मदर 2009

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

7.7 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म में एक मां उस कातिल को बेताबी से ढूंढती है जिसने एक लड़की के मर्डर मे उसके बेटे को फंसाया है।

मदर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।