हार्दिक का माहिका संग डेटिंग की खबरों के बीच एक्स ससुराल वालों से मिली नताशा, तलाक के बाद पहली बार शेयर की तस्वीर
नताशा से तलाक के बाद हार्दिक फिर से प्यार में पड़ गए हैं। वह खुद से 7 साल छोटी मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा डेट कर रहे हैं। इसी बीच अब नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या के परिवार के साथ एक अनसीन तस्वीर शेयर की है।

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने साल 2024 में अलग होने की घोषणा की थी। इस खबर ने न सिर्फ क्रिकेटर बल्कि एक्ट्रेस के फैंस को भी तगड़ा झटका दिया था। हालांकि, अब दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं,नताशा से तलाक के बाद हार्दिक फिर से प्यार में पड़ गए हैं। वह खुद से 7 साल छोटी मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा डेट कर रहे हैं। इसी बीच अब नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या के परिवार के साथ एक अनसीन तस्वीर शेयर की है। नताशा के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है।
तलाक के बाद नताशा के इस पोस्ट ने फैंस को किया हैरान
दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पूर्व ससुराल वालों के साथ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में हार्दिक पांड्या की मां, नलिनी पांड्या भी शामिल हैं। नताशा ने उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस को चौंका दिया। इस तस्वीर में उनके बेटे अगस्त्य के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। उनके तलाक के बाद एक साथ पहली फोटो है। तलाक के बाद नताशा ने हार्दिक के परिवार के साथ कुछ ही बार तस्वीरें शेयर की हैं, और यह तस्वीर तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

तलाक के बाद लाइमलाइट से दूर हैं नताशा
हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद से, नताशा ने अपनी निजी जिंदगी को ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रखा है। वह अपना ज्यादातर समय अपने बेटे अगस्त्य के साथ बिताने और अपने दोस्तों के करीबी दायरे को बनाए रखने पर ध्यान दे रही हैं। नताशा की ये लेटेस्ट तस्वीर बताती है कि अलग होने के बावजूद उनका परिवार के साथ आपसी सम्मान और जुड़ाव बना हुआ है, खासकर जब बात मिलकर बच्चे की परवरिश करने की आती है।
हार्दिक पांड्या और नताशा ने लॉकडाउन में की थी शादी
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने जनवरी 2020 में सगाई की थी और उसी साल COVID-19 लॉकडाउन के दौरान शादी कर ली थी। इस जोड़े ने 2020 में अपने बेटे अगस्त्य का स्वागत किया। इसके बाद साल 2023 में दोनों ने फिर से शादी की जो काफी ग्रैंड वेडिंग थी। हालांकि, महीनों की अटकलों के बाद, जुलाई 2024 में दोनों ने अपने अलग होने की घोषणा कर दी। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि शादी के चार साल बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।
हार्दिक, माहीका को कर रहे डेट
तलाक के बाद से, हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। क्रिकेटर आजकल मॉडल और अभिनेत्री माहीका शर्मा को डेट कर रहा है। इन दोनों को पहली बार साल 2025 में एक साथ देखा गया था। इसके बाद ही दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगनी शुरू हो गई थी। इसके बाद 2026 का T20 वर्ल्ड कप में माहिका स्टैंड्स में मौजूद रहकर हार्दिक के लिए चीयर कर रही थीं। इन दोनों को कई मौकों पर हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ भी देखा गया है, जिनमें क्रिकेट मैच भी शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन