Ashish Chanchlani Now React On Indias Got Latent controversy Said He alert Ranveer Allahbadia to tone it down d 'रणवीर कूल बन रहा था और मैंने उसे...' इंडियाज गॉट लेटेंट में उस दिन क्या हुआ था आशीष चंचलानी ने अब दिया रिएक्शन, Tv Hindi News - Hindustan
More

'रणवीर कूल बन रहा था और मैंने उसे...' इंडियाज गॉट लेटेंट में उस दिन क्या हुआ था आशीष चंचलानी ने अब दिया रिएक्शन

आशीष ने बताया कि लोगों का गुस्सा सिर्फ उनके एपिसोड तक ही सीमित नहीं था, बल्कि यह काफी समय से सुलग रहा था। आशीष ने बताया कि इस एपिसोड की शूटिंग नवंबर में हुई थी और इसे फरवरी में रिलीज किया गया था।

Mon, 6 April 2026 03:29 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'रणवीर कूल बन रहा था और मैंने उसे...' इंडियाज गॉट लेटेंट में उस दिन क्या हुआ था आशीष चंचलानी ने अब दिया रिएक्शन

पिछले साल, समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। ये विवाद तब शुरू हुआ था, जब शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर अश्लील कमेंट कर दिया था। रणवीर के साथ इस शो में अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी भी मौजूद थे। शो के इस एपिसोड के बाद बाद विवाद खड़ा हो गया था। आशीष, अपूर्वा और रणवीर तीनों को ही लोगों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा था। अब, आशीष ने खुलासा किया है कि उन्होंने असल में रणवीर को आगाह किया था कि वे कुछ ज्यादा ही न करें।

आशीष ने रणवीर को दी थी चेतावनी

आशीष चंचलानी हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। इस दौरान आशीष ने बताया कि लोगों का गुस्सा सिर्फ उनके एपिसोड तक ही सीमित नहीं था, बल्कि यह काफी समय से सुलग रहा था। आशीष ने बताया कि इस एपिसोड की शूटिंग नवंबर में हुई थी और इसे फरवरी में रिलीज किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि लोगों का विरोध इतना ज्यादा बढ़ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सचिन तेंदुलकर ने की ‘धुरंधर’ के जमील जमाली राकेश बेदी के काम की तारीफ

मुझे लगा सिर्फ रणवीर ही निशाने पर होंगे

आशीष ने इंटरव्यू में बताया, 'हम सभी जो उस शो में शामिल थे और हमसे पहले भी, उस शो में पहले से ही बहुत सी अश्लील चीजें हो चुकी थीं। मेरा मानना है कि 'लेटेंट' के खिलाफ जो गुस्सा धीरे-धीरे पनप रहा था, वह हमारे एपिसोड के दौरान फूट पड़ा। इससे पहले भी ऐसी चीजें होती रही थीं और पहले भी विवाद हो चुके थे। मैं उस समय 'एकाकी' की शूटिंग कर रहा था। शाम को जब मेरी शूटिंग खत्म हुई, तो मेरे भाई ने मुझे बताया कि 'लेटेंट' का एक क्लिप 'X' (ट्विटर) पर काफी वायरल हो गया है। शुरुआत में मैंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मुझे लगा था कि शायद रणवीर को निशाना बनाया जाएगा, लेकिन मुझे इस तरह की प्रतिक्रिया की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।'

मैंने उसे कहा- थाड़ा शांत हो जा लेकिन...

रणवीर इलाहाबादिया के बारे में बात करते हुए आशीष ने बताया, 'जब हम वहां थे, तब भी रणवीर कूल बनने की कोशिश कर रहा था और कह रहा था कि वह खूब मजा करेगा। उसने मजाक में कई बातें कहीं। ब्रेक के दौरान मैंने उससे कहा भी, 'रणवीर, थोड़ा शांत हो जा, यह सही समय नहीं है।' लेकिन उसने कहा कि वहां हर कोई बेफिक्र होकर आता है, सब मस्ती के मूड में आते हैं। उस दिन मैंने अपनी टीम से कहा कि रणवीर की बातों की वजह से मामला थोड़ा ज्यादा ही आगे बढ़ गया था। लेकिन 'टैलेंट' का फॉर्मेट ही ऐसा है कि वहां बेफिक्र होकर बातचीत होती है, इसलिए मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादीशुदा एक्टर का रहा अफेयर, पत्नी के सामने दूसरी महिला संग रिश्ते की बात कबूली

रणवीर को किया था फोन

आशीष ने आगे बताया कि उन्होंने अगले दिन रणवीर को फोन भी किया और कहा कि हालात थोड़े मुश्किल हो सकते हैं। इसके बाद, रणवीर ने आशीष को भरोसा दिलाया कि वे तो वहां बस मस्ती-मजाक करने गए थे। हालांकि, वह उस एपिसोड में अपनी मौजूदगी को लेकर पूरी तरह से सहज नहीं थे।

क्या था 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का विवाद

जिन लोगों को इस बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि 2025 में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के एक एपिसोड के बाद रणवीर इलाहाबादिया एक बड़े विवाद में फंस गए थे। इस एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से एक आपत्तिजनक सवाल पूछा था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस दौरान रणवीर ने माता-पिता को लेकर एक बेहूदा सवाल किया था। हालांकि अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी समेत जजों के पैनल ने इस टिप्पणी पर हंसते हुए इसे टाल दिया था, लेकिन ऑनलाइन इसकी जबरदस्त आलोचना हुई और रणवीर तथा शो के निर्माताओं के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' को धूल चटाकर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ये क्राइम थ्रिलर, देखें पूरी लिस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।