Ranveer Singh First Bikini Shoot actress sonali raut reveals he was nervous chewing gum kha rahe the एक्ट्रेस ने पहनी थी बिकिनी, शूट से घबरा गए थे रणवीर सिंह; 'वो च्वीइंग गम चबा रहे थे', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

एक्ट्रेस ने पहनी थी बिकिनी, शूट से घबरा गए थे रणवीर सिंह; 'वो च्वीइंग गम चबा रहे थे'

एक्ट्रेस सोनाली राऊत ने रणवीर सिंह का पहला बिकिनी शूट याद किया। उन्होंने बताया कि एक्टर काफी नर्वस थे। सोनाली ने कहा कि रणवीर सिंह जब इंडस्ट्री में नए थे तब वो बहुत शर्मीले थे। वो बिकिनी शूट से पहले बहुत ज्यादा घबराए हुए थे।

Wed, 15 April 2026 11:04 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
एक्ट्रेस ने पहनी थी बिकिनी, शूट से घबरा गए थे रणवीर सिंह; 'वो च्वीइंग गम चबा रहे थे'

रणवीर सिंह आज एनर्जी से भरे एक एक्टर के तौर पर देख जाते हैं। हालांकि, हमेशा से ऐसा नहीं था। जब रणवीर सिंह इंडस्ट्री में आए थे तब वो काफी शर्मीले थे। रणवीर सिंह का पहला बिकिनी शूट एक्ट्रेस सोनाली राऊत के साथ था। सोनाली राऊत ने ही बताया कि जब वो इंडस्ट्री में आए थे तब वो काफी शर्मीले थे। उन्होंने कहा कि रणवीर का पहला बिकिनी शूट उन्हीं के साथ था और रणवीर सिंह बहुत नर्वस थे। फोटोग्राफर ने सोनाली से कहा था कि वो एक्टर को सहज महसूस कराएं। इस शूट में एक्ट्रेस ने बिकिनी पहनी थी और रणवीर सिंह को उनके साथ पोज करना था। बिकिनी में एक्ट्रेस के साथ शूट करने को लेकर रणवीर नर्वस थे।

सालों बाद वाणी कपूर के साथ किया वही पोज

फिल्मीबीट के साथ खास बातचीत में सोनाली ने कहा, “मैं बहुत अलग रणवीर को जानती हूं। मैंने उनके साथ एक पोज किया था और कुछ साल बाद उन्होंने वो सेम पोज वाणी कपूर के साथ किया था। रणवीर उस वक्त बहुत स्वीट, फ्रेंडली और बहुत अच्छे थे। वो ऐसे एनर्जी से भरे इंसान नहीं थे। वो बहुत ज्यादा शर्मीले थे, क्योंकि वो एक बिकिनी शूट था।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैलाश खेर के गाने ‘बम लहरी’ पर झूमे शाहरुख और रणवीर, शिव भक्ति में लीन दिखे अनंत

नर्वस रणवीर ने एक्ट्रेस से कही थी ये बात

सोनाली ने कहा कि वो बहुत बोल्ड शूट था। ग्लैमरस शूट था। रणवीर ने सोनाली से कहा था, "ये मेरा इस तरह का पहला शूट है, बहुत ग्लैमरस, जहां लड़की ने बिकिनी पहनी है। सोनाली ने बताया कि रणवीर च्युइंग गम चबा रहे थे, परफ्यूम लगा रहे थे...मैं बहुत चिल थी, फोटोग्राफर ने मुझसे कहा था कि सोनाली उसे असहज मत करो, क्योंकि तुम ओके हो, लेकिन वो थोड़ा नर्वस हो रहे हैं। उन्हें सहज महसूस करवाओ।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह, मोहन भागवत से की मुलाकात; हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि

सोनाली ने एक्टर को कराया था सहज

सोनाली ने कहा कि उन्होंने रणवीर सिंह का वो साइड देखा है जहां वो बहुत स्वीट थे, सेट पर नर्वस होते थे। सोनाली ने बताया रणवीर ने उनसे कहा था, “तुम्हें पता है, ये मेरा पहला शूट है। मैं कपड़े पहने हूं। तो सोनाली ने कहा- हां, तुम कपड़े पहने हो, तो तुम नर्वस किस चीज के लिए हो?”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर में साथी एक्टर्स से इनसिक्योर थे माधवन और रणवीर? मानव गोहिल ने दिया जवाब

साल 2010 में रणवीर ने शुरू किया फिल्मी करियर

रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। रणवीर सिंह की पहली फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।