shabana azmi says she found item numbers uncomfortable kids sing choli ke pichhe kya hai director show neval शबाना आजमी को आइटम नंबर्स से आपत्ति, बोलीं- नाभि, सीना दिखाते हैं, डायरेक्टर की मंशा पता चलती है, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शबाना आजमी को आइटम नंबर्स से आपत्ति, बोलीं- नाभि, सीना दिखाते हैं, डायरेक्टर की मंशा पता चलती है

शबाना आजमी को बॉलीवुड के आइटम नंबर्स पर आपत्ति है। एक इवेंट के दौरान उन्होंने इस मामले पर बात की और कहा कि बच्चे पार्टियों में चोली के पीछे गाते हैं और लोग हंसते हैं।

Thu, 12 March 2026 12:19 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
शबाना आजमी को आइटम नंबर्स से आपत्ति, बोलीं- नाभि, सीना दिखाते हैं, डायरेक्टर की मंशा पता चलती है

बॉलीवुड के आइटम नंबर्स पर अक्सर बहस छिड़ती रहती है। इंडस्ट्री के ही कई लोग इन पर सवाल उठा चुके हैं। शबाना आजमी भी उनमें से एक हैं। उनको लगता है कि सीना, नाभि दिखाने वाले डायरेक्टर्स की मंशा साफ पता चलती है। शबाना आजमी का कहना है कि ऐसे गानों पर डांस करके महिलाएं खुद को ऑब्जेक्टिफाई करती हैं। शबाना ने खलनायक फिल्म के गाने 'चोली के पीछे क्या है का उदाहरण भी दिया।'

आइटम नंबर्स पर आपत्ति

शबाना आजमी मुंबई के वी द विमिन इवेंट में थीं। यहां बोलीं, ‘सिनेमा को इमेज से डिफाइन किया जाता है। जब आप डिसकनेक्टेड इमेज दिखाते हैं उदाहरण के लिए आहें भरते हुए सीना हिलाना, नाभी हिलाना, आप इनको फ्रेगमेंट्स में काट देते हैं और जिस तरह से कैमरा शरीर के चारों तरफ घूमता है इससे पता चलता है कि डायरेक्टर की इंटेशन क्या है। मुझे लगता है कि आइटम नंबर में एक महिला सारा कंट्रोल छोड़कर खुद को मेल गेज (पुरुषों की नजर) के लिए सरंडर कर देती है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब फैन को देखकर बदल गया रेखा का बर्ताव, शबाना आजमी ने बताया किस्सा

बच्चे गाते हैं, चोली के पीछे

शबाना आगे बोलती हैं, 'इस तरह से वह खुद को ऑब्जेक्ट की तरह पेश कर रही है और कुछ लिरिक्स जो वह गाती हैं... मुझे बहुत-बहुत असहज करते हैं और मैं उनसे सहमत नहीं। की महिलाएं बोलती हैं कि अगर पुरुष ऐसा कर सकते हैं तो महिलाओं को क्यों नहीं करना चाहिए? अरे अगर पुरुष ऑब्जेक्टिफाई होना चाह रहे हैं तो आपको क्यों वैसा करना? मुझे इससे बहुत दिक्कत है और कई बार इसका स्टोरी से कोई लेना-देना नहीं होता। मुझे इस पर समाज के रिएक्शन से चिंता होती है क्योंकि आप किसी फंक्शन में जाते हैं और छोटे बच्चे गा रहे होते हैं, चोली के पीछे क्या है, हर कोई उन पर हंस रहा होता है। कोई उन शब्दों पर ध्यान नहीं देता।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओ हो हो…इश्क तेरा तड़पावे, इस सैड सॉन्ग पर क्यों होता है इतना डांस? जानें कहानी

चोली के पीछे क्या है लिरिक्स

चोली के पीछे क्या है गाना खलनायक फिल्म का है। इसे माधुरी दीक्षित, नीना गुप्ता और संजय दत्त पर फिल्माया गया है। यहां देखें गाने के लिरिक्स जिस पर कई बार आपत्ति जताई जा चुकी है..

चोली के पीछे क्या है

चोली के पीछे

चोली के पीछे क्या है

चोली के पीछे

चुनरी के नीचे क्या है

चुनरी के निचे

हो चोली में दिल है मेरा

चुनरी में दिल है मेरा

चोली में दिल है मेरा

चुनरी में दिल है मेरा

यह दिल में दूंगी मेरे यार को

अरे लाखों दीवाने तेरे

आशिक पुराने तेरे

हो आशिक मिला ना ऐसा

मेरी पसंद जैसा

दे दिल शहर यह ऐसा

क्या करूं क्या करूं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुभाष घई ने जब संजय दत्त को पहनवाया घाघरा -चोली, बताया मजेदार किस्सा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।