Netflix Top 10 Trending Movies Dhurandhar Raw and Undekha on top Kara kartavya Goat See Full LIst Netflix टॉप 10 में ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में, 18 हफ्तों से कब्जा जमाए हैं ये कॉन्ट्रोवर्शियल मूवी, जानें- नंबर-1 पर कौन?
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनNetflix टॉप 10 में ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में, 18 हफ्तों से कब्जा जमाए हैं ये कॉन्ट्रोवर्शियल मूवी, जानें- नंबर-1 पर कौन?

Netflix टॉप 10 में ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में, 18 हफ्तों से कब्जा जमाए हैं ये कॉन्ट्रोवर्शियल मूवी, जानें- नंबर-1 पर कौन?

आज हम आपको नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पूरी तरह से कब्जा जमा रखा है और ट्रेंड कर रही हैं। बता दें कि इस लिस्ट में पिछले 18 हफ्तों से एक फिल्म अपना कब्जा जमाए हुए है।

Priti KushwahaMon, 8 June 2026 10:51 AM
1/11

Netflix टॉप 10 में ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में

नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग की इस वीक की लिस्ट बेहद ही मजेदार है। इस लिस्ट में कई फिल्में ऐसी रही जो थिएटर पर भले ही फीकी रहीं वो अब ओटीटी पर रिलीज होते ही छा गई हैं। आज हम आपको नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पूरी तरह से कब्जा जमा रखा है और ट्रेंड कर रही हैं। बता दें कि इस लिस्ट में पिछले 18 हफ्तों से एक फिल्म अपना कब्जा जमाए हुए है।

2/11

धुरंधर: रॉ और अनदेखा

'धुरंधर: रॉ और अनदेखा' रणवीर सिंह अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का पूरी तरह से अनसेंसर्ड और अनकट वर्जन है। 'धुरंधर: रॉ और अनदेखा' को  सेंसर बोर्ड की कैंची के बिना ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है। नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में ये नंबर 1 पर है।

3/11

कारा

 साउथ एक्टर धनुष की फिल्म 'कारा' ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म जमकर देखी जा रही है और ट्रेंडिंग में नंबर 2 पर अपनी जगह बनाए हुए है। 'कारा' फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, थिएटर्स के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 28 मई को रिलीज हुई थी।

4/11

कर्तव्य

'कर्तव्य' सैफ अली खान की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है।इस फिल्म में सैफ एक हरियाणा के पुलिस ऑफिसर 'पवन मलिक' की मुख्य भूमिका में हैं, जो एक पत्रकार के मर्डर केस और जाति-आधारित अपराधों की गुत्थी सुलझाते हैं। फिल्म का निर्देशन 'पुलकित' ने किया है। नेटफ्लिक्स पर ये मूवी नंबर 3 पर है।

5/11

गोट

सोनी पिक्चर्स एनिमेशन द्वारा तैयार की गई फिल्म 'गोट' (Goat) OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है। इसकी कहानी बकरी के एक ऐसे बच्चे की है जो जानवरों की दुनिया में होने वाले बास्केटबॉल कम्पटीशन को जीतकर अपना नाम रोशन करना चाहता है।

6/11

लेडीज फर्स्ट

 'लेडीज फर्स्ट' 2026 में रिलीज हुई एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन थिया शारॉक ने किया है। यह 2018 में बनी फ्रांसीसी फिल्म आई एम नॉट एन ईजी मैन से प्रेरित है। ये मूवी नंबर 5 पर है।

7/11

स्वैप्ड

'स्वैप्ड' 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में जोन रयान, कैमडेन ब्रूक्स, माइकल बी. जॉर्डन और जूनो टेम्पल ने अभिनय किया है। इस मूवी की कहानी की बात करें तो इसमें जंगल का एक नन्हा जानवर और एक शानदार चिड़िया आपस में शरीर बदल लेते हैं, जिसके चलते उन्हें अपनी जिंदगी के सबसे रोमांचक सफर में जिंदा रहने के लिए एक-दूसरे का साथ देना पड़ता है।  ये मूवी नंबर 6 पर है

8/11

एपेक्स

एपेक्स एक इंटेंस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो 24 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में चार्लीज थेरॉन और टैरोन एगर्टन मुख्य भूमिकाओं में हैं। बाल्टासर कोर्माकुर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में फंसी एक महिला की कहानी है, जो एक शातिर शिकारी से अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करती है। एपेक्स नंबर-7 पर ट्रेंड कर रही है।

9/11

धुरंधर

नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 8वें पर है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। आदित्य धर की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

10/11

मॉर्टल कॉम्बैट

मॉर्टल कॉम्बैट 2021 में बनी एक अमेरिकी मार्शल आर्ट्स डार्क फैंटेसी फिल्म है, जो एड बून और जॉन टोबियास द्वारा बनाई गई वीडियो गेम्स सीरीज पर आधारित है। इसे 1992 में एक आर्केड गेम के रूप में लॉन्च किया गया था और बाद में यह कॉमिक्स, टीवी सीरीज और हॉलीवुड फिल्मों में भी विकसित हुई। ये मूवी नंबर 9 पर है।

11/11

द लीजेंड ऑफ टार्जन

द लीजेंड ऑफ टार्जन 2016 में रिलीज हुई एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्देशन डेविड येट्स ने किया है। एडगर राइस बरोज द्वारा रचित टार्जन के किरदार पर आधारित इस फिल्म में एलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड , सैमुअल एल. जैक्सन जैसे कलाकार हैं। ये मूवी नंबर 10 पर है।