Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3 Varun Dhawan Movie Sunday Earning Amid Peddi Bandar Karuppu Drishyam 3 Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण की फिल्म ने तोड़ा पिछले दो दिनों का रिकॉर्ड, संडे को की धुआंधार कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण की फिल्म ने तोड़ा पिछले दो दिनों का रिकॉर्ड, संडे को की धुआंधार कमाई

वरुण की ये मल्टीस्टारर मूवी 5 जून को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। डेविड हमेशा से ही अपने अपनी फिल्मों के खास टेम्पलेट के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में डेविड की 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी हाइप पर है।

Mon, 8 June 2026 07:57 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: वरुण की फिल्म ने तोड़ा पिछले दो दिनों का रिकॉर्ड, संडे को की धुआंधार कमाई

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बीते काफी वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में बने थे। वरुण की ये मल्टीस्टारर मूवी 5 जून को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। डेविड हमेशा से ही अपने अपनी फिल्मों के खास टेम्पलेट के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में डेविड की 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी हाइप पर है। वरुण धवन की फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई की है। ऐसे में अब इसके संडे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

संडे को हुई फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी वरुण धवन की फिल्म के रीमिक्स गानों को लेकर भले ही एक तरफ काफी कंट्रोवर्सी हुई है। लेकिन इन विवादों के बीच फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छी-खासी कमाई की। पहले और दूसरे दिन के मुकाबले वीकेंड में भी कारोबार जबरदस्त रहा। हालांकि, वरुण के सामने राम चरण की 'पेड्डी' खड़ी है। ऐसे में दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला है। इसके बावजूद 'है जवानी तो इश्क होना है' शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब इसके संडे कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 9.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'है जवानी तो इश्क होना है' का अबतक का कलेक्शन भारत में 24.00 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पेड्डी' भी नहीं बिगाड़ पा रही 'करुप्पू' का खेल, संडे को कर डाली शानदार कमाई

डे वाइज देखें 'है जवानी तो इश्क होना है' का कलेक्शन

डे 17.50 करोड़ रुपये
डे 27.50 करोड़ रुपये
डे 39.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन24.00 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पेड्डी' रिलीज के बाद भी करोड़ों कमा रही है 'दृश्यम 3', संडे को कमा डाले इतने

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' का रिलीज के साथ ही राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' और बॉबी देओल की 'बंदर' से सामना हुआ है। वहीं, सामने मोहनलाल की 'दृश्यम', सूर्या की 'करुप्पू' पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक-ऐश्वर्या ने इन 8 फिल्मों में किया काम, इसने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड

'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में

'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। उन्होंने मूवी में अच्छा काम किया है। फरहाद सामजी (राइटर) के कुछ डायलॉग काफी मजेदार रहे, जिसे वरुण ने अपनी कॉमिक पंच लाइन से फिल्म को और भी शानदार बना दिया। वहीं, मृणाल ठाकुर का काम ठीक है, पूजा हेगड़े ने अच्छा काम किया है। फिल्म में मनीष पॉल ने अपनी कॉमेडी से फिल्म में जान डाली है। हमेशा की तरह जिमी शेरगिल ने बढ़िया काम किया है। वहीं, राकेश बेद भी शानदार नजर आए। मौनी रॉय, चंकी पांडे और आयशा रजा मिश्रा का काम काफी बढ़िया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।