मई खत्म होने से पहले आ रहे हैं इन दो धांसू फिल्मों के ट्रेलर, ये फिल्में जून में थिएटर पर करेंगी धमाका
मई महीने में कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। अब ये महीना खत्म होने वाला है। लेकिन उससे पहले दो धमाकेदार फिल्मों का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। जानिए कब और किस फिल्म का ट्रेलर आने वाला है।

धुरंधर 2 के धमाके के बाद कई नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। हाल में पति पत्नी और वो दो रिलीज हुई है और कई नई फिल्में आने वाली हैं। लेकिन इन फिल्मों को थिएटर तक पहुंचने से पहले इनके ट्रेलर धमाका करने वाले हैं। हाल में राम चरण, जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी, दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना की फिल्म मैं वापस आऊंगा का ट्रेलर आया था। अब मई खत्म होने से पहले आपको दो और फिल्मों के ट्रेलर देखने को मिलने वाले हैं। जानिए कब दस्तक देंगे इन फिल्मों के ट्रेलर।
है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है। फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले कल यानी 21 मई को फिल्म का ट्रेलर दस्तक देने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन की ये फिल्म गोविंदा स्टारर सैंडविच की रीमेक है। इस फिल्म में मनीष पॉल और मौनी रॉय, मनीष पॉल, मौनी रॉय, चंकी पांडे, जिम्मी शेरगिल जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है।
कॉकटेल 2
ओ रोमियो के बाद शाहिद कपूर अपनी एक और रोमांटिक फिल्म कॉकटेल 2 लाने वाले हैं। इस फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। हाल में फिल्म के दो गाने भी रिलीज हुए जिन्हें पसंद किया जा रहा है। फिल्म 19 जून को रिलीज हो रही है। इससे पहले ट्रेलर दस्तक देने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक 29 मई को कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। ये फिल्म साल 2012 में आई दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की कॉकटेल का दूसरा पार्ट बताया जा रहा है। ऑडियंस इस फिल्म के इंतजार में बैठी है।
जून में होगा धमाका
बता दें, जून सिनेमा लवर्स के लिए धमाकेदार होने वाला है। इस महीने वरुण धवन से लेकर, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्में लेकर आ रहे हैं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं। ऑडियंस जून में आ रही इन फिल्मों का इंतजार कर रही है। इसके अलावा OTT प्लेटफार्म पर भी कमाल होने वाला है। कई पुरानी सीरीज के नए सीजन, नई फिल्में और खूब सारा एंटरटेनमेंट होने वाला है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में लिखी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ली गई है। हम इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन