सलमान खान के गुस्से वाले वीडियो पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का रिएक्शन, लिखा-यार सल्लू…
सलमान खान के गुस्से वाले वीडियो पर अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का रिएक्शन सामने आया है। बीती रात सलमान ने हॉस्पिटल के बाहर खड़े पैपराजी पर शोर-शराबा मचाने के लिए चिलाया था।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में सलमान को पैपराजी पर गुस्सा होते देखा जा सकता है। अब इस वीडियो पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सलमान का गुस्से वाला वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, सलमान खान हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचते थे और जब वो बाहर आए तो पैपराजी उन्हें देखकर जोर से चिल्लाने लगे। हॉस्पिटल परिसर में इतना शोर सुनकर सलमान भड़क गए थे।
माहिरा खान ने किया रिएक्ट
बीती रात सलमान खान अपने किसी खास से मिलने हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां एक्टर को फॉलो करते हुए पैपराजी भी पहुंच गए। जब सलमान हॉस्पिटल से बाहर निकले तो एक्टर की एक झलक अपने कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी जोर से चिल्लाने लगे। हॉस्पिटल परिसर में इतना शोर सुनने के बाद सलमान खान का गुस्सा पैपराजी पर फूट पड़ा। उन्होंने इशारों में पूछा ‘पागल हो? तुम्हारा कोई अपना यहां होता तो क्या तब भी ऐसा ही बर्ताव करते’। अब सलमान के इस अंदाज की तारीफ हो रही है। हॉस्पिटल के बाहर इस तरह का शोर-शराबा पाकिस्तान की एक्ट्रेस माहिरा खान को भी पसंद नहीं आया। उन्होंने सलमान खान के एक्शन की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में सलमान के गुस्से वाले वीडियो पर रिएक्शन दिया है। माहिरा खान ने सलमान खान का गुस्से वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘यार सल्लू’, इसके साथ उन्होंने इमोजी भी शेयर की है।

सलमान खान ने शेयर किए चार पोस्ट
- सलमान खान ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए चार अलग तस्वीरों के साथ पोस्ट भी शेयर किए थे। सलमान ने पहले पोस्ट में लिखा- अगर मैंने किसी प्रेस वाले को हॉस्पिटल के बाहर खड़े होकर मेरे दर्द का मजा लेते हुए देखा…प्रेस जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, बातचीत की, ध्यान रखा और ध्यान रखा कि वो भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।
- अगले पोस्ट में सलमान ने लिखा, 'लेकिन अगर वो मेरे दुख से पैसा कमाना चाहते हैं, तो शांत रहना, मजा न लें। भाई भाई भाई मातृभूमि।।पिक्चर की मां की आंख, फोटो जरूरी है या जिंदगी?
- अगली पोस्ट में सलमान ने लिखा 'ऐसे में सो जला दूंगा। भाई के एक, भाई के दुख पर, अगली बार ट्राई कर लेना मेरे साथ। बस ट्राई कर लेना। जब भी तुम्हारा कोई हॉस्पिटल में होगा तो क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?
- आखिरी पोस्ट में सलमान ने लिखा '60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला। ये याद रख लेना, जेल में डालोगे।'
सलमान खान के इन पोस्ट का कई सेलेब्रिटी ने समर्थन किया है। कई इन्फ्लूएंसर ने कमेंट कर दबंग खान की तारीफ की है। एक सेलेब्रिटी ने लिखा कि पैपराजी कल्चर खत्म होने का समय आ गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन