javed akhtar surprised to see actor razak khan expression in hotel, sent a waiter to him with मैं जावेद अख्तर हूं… रजाक खान को होटल में देख हैरान थे गीतकार जावेद अख्तर, वेटर से भिजवाई पर्ची, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मैं जावेद अख्तर हूं… रजाक खान को होटल में देख हैरान थे गीतकार जावेद अख्तर, वेटर से भिजवाई पर्ची

गोविंदा के साथ नजर आने वाले टक्कर पहलवान को पहली बार ऐसे मिली थी फिल्म। चेहरे को देखने के बाद जावेद अख्तर में कही थी ये बात। फिल्मों में क्राउड का काम करते थे रजाक खान। 65 साल की उम्र छोड़ी दुनिया।

Wed, 20 May 2026 03:50 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
मैं जावेद अख्तर हूं… रजाक खान को होटल में देख हैरान थे गीतकार जावेद अख्तर, वेटर से भिजवाई पर्ची

हिंदी फिल्मों ने आपने एक्टर रजाक खान को कई अलग किरदारों में देखा होगा। सलमान खान की फिल्म हेलो ब्रदर में रजाक खान ने निंजा चाचा का किरदार निभाया तो गोविंदा के साथ उनकी फिल्म अंखियों से गोली मारे में वो टक्कर पहलवान बने थे। उनके अलग लुक और अनोखे एक्सप्रेशन की वजह से वो एक कॉमिक कैरेक्टर बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक स्टेज पर परफॉरमेंस देने वाले आर्टिस्ट रजाक को उनकी पहली फिल्म जावेद अख्तर की वजह से मिली थी। एक अनजान शख्स को जावेद अख्तर ने फिल्म में दिला दिया था रोल।

जावेद अख्तर की होटल में हुई थी मुलाकात

रजाक खान का जन्म मुंबई में हुआ था। एक्टिंग और स्टेज में करियर बनाने के लिए 80 के दशक में वो यूनाइटेड किंडम शिफ्ट हो गए थे। इसी दौरान वो मुंबई आना-जाना भी करते। फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश थी। लेकिन उन्हें हमेशा क्राउड का ही रोल मिला। ऐसे ही एक दिन रजाक खान मुंबई के एक फाइव होटल में मौजूद थे और अपनी कॉफी पी रहे थे। उसी होटल में जावेद अख्तर डिनर करने पहुंचे थे। जावेद अख्तर ने रजाक खान को ध्यान से देखा। उनके चेहरे के आव-भाव उन्हें आम लोगों से अलग थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'शिरडी वाले साईं बाबा…' इस गीत को गाने वाला सिंगर था मुस्लिम

ऐसे मिली पहली फिल्म

रजाक खान को उस होटल में देखने के बाद जावेद अख्तर ने एक वेटर को बुलाया और एक पर्ची पर अपनी डिटेल लिखी। वेटर से कहा कि वो पर्ची सामने बैठे उस शख्स को दे आइए। रजाक खान के हाथ वो पर्ची लगी जिसपर लिखा था 'मैं जावेद अख्तर हूं, क्या मैं आपको ज्वाइन कर सकता हूं?’। इसके बाद उन्होंने रजाक से कहा कि आपका चेहरा खुद एक कहानी है। जावेद अख्तर ने उन्हें एक्टर सतीश कौशिक के पास भेज दिया। सतीश कौशिक उन दिनों ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ बना रहे थे। उन्होंने तुरंत रजाक खान को फिल्म में एक रोल दे दिया। इस तरफ रजाक खान को फिल्मों में काम मिलने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज तूने साबित कर दिया… बुरे दौर में समीर अनजान के सामने इमोशनल हो गए थे RD बर्मन

रजाक की डेथ

रजाक खान ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उनके कॉमिक रोल को ऑडियंस ने ज्यादा एन्जॉय किया। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। फिल्म अंखियों से गोली मारे' रजाक ने टक्कर पहलवान का किरदार निभाया था। गोविंदा की ही दूसरी फिल्म 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' में काला भाई। रजाक अब इस दुनिया में नहीं रहे। साल 2016 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। जब तक उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया तब तक उनकी डेथ हो चुकी थी। उस समय उनकी उम्र 65 साल की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे बने राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल ने उठा लिया था अपने कंधो पर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।