Mardaani 3 Box Office Collection Day 16 Rani Mukerji Film Saturday Earning Amid Sunny Deol Border 2 O Romeo Release Mardaani 3 Box Office Day 16: वीकेंड में चला 'शिवानी शिवाजी रॉय' का डंडा,शनिवार को 'मर्दानी 3' ने दी 'बॉर्डर 2' को टक्कर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Mardaani 3 Box Office Day 16: वीकेंड में चला 'शिवानी शिवाजी रॉय' का डंडा,शनिवार को 'मर्दानी 3' ने दी 'बॉर्डर 2' को टक्कर

रानी ने मूवी में अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। 'मर्दानी 3' ने भले ही धीमी रफ्तार के साथ अपनी शुरुआत की, लेकिन फिर इसने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी।

Sun, 15 Feb 2026 07:05 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Mardaani 3 Box Office Day 16: वीकेंड में चला 'शिवानी शिवाजी रॉय' का डंडा,शनिवार को 'मर्दानी 3' ने दी 'बॉर्डर 2' को टक्कर

Mardaani 3 Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। 'मर्दानी 3' में एक बार फिर से रानी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज में पर्दे पर छा गई हैं। रानी ने मूवी में अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। 'मर्दानी 3' ने भले ही धीमी रफ्तार के साथ अपनी शुरुआत की, लेकिन फिर इसने बाद में अच्छी रफ्तार पकड़ी। ऐसे में फिल्म ने शनिवार को दमदार कमाई कर डाली है। तो चलिए देखते हैं कि इस फिल्म 16वें दिन कितना कमा डाला।

इन फिल्मों से है रानी की है टक्कर

'मर्दानी 3' की दमदार कहानी क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। रानी की फिल्म का सामना रिलीज के साथ ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ हुआ है। वहीं, अब इसके सामने शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' से है। ऐसे में कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलीज से पहले बदल जाएगा 'लाहौर 1947' का टाइटल? सनी ने कहा- ‘ये मूवी एक…’

16वें दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल

'मर्दानी 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वर्किंग डे में फिल्म की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर ली है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' ने 4 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 16वें दिन 'मर्दानी 3' ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 43.15 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वाइज देखें 'मर्दानी 3' का कलेक्शन

डे 14 करोड़ रुपये
फर्स्ट वीक26.3 करोड़ रुपये
सेकेंड वीक14.6 करोड़ रुपये
डे 150.60 करोड़ रुपये
डे 161.65 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन43.15 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनिवार को 'बॉर्डर 2' ने फिर लगाई दहाड़, वीकेंड में पलटा गेम, कर डाली इतनी कमाई
ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन डे पर अगर अधूरी रह गई आपकी प्रेम कहानी, तो देख डालिए ये 8 फिल्में

क्या है फिल्म की कहानी

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की कहानी बुलंदशहर से शुरु होती है, जहां लड़कियों को किडनैप किया जाता है। दरअसल, अम्मा एक गैंग चलाती है, जो लड़कियों को किडनैप करने का काम करती है। एक दिन वो एक बड़े अफसर की बेटी को किडनैप कर लेती है, जिसके बाद पूरा खेल बदल जाता है और रानी मुखर्जी इस केस की तहकीकात करने में लग जाती है। इस तरह इन किडनैपिंग के पीछे चाइल्ड बैगर गैंग का तो हाथ होती ही है, लेकिन वह कुछ ऐसा कर रहे होते हैं जो बहुत ही खौफनाक होता है। इस मूवी का एंड आपको हिलाकर रख देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।