Border 2 Box Office Collection Day 23 Sunny Deol Varun Dhawan Movie Saturday Earning Amid Rani Mukerji Mardaani 3 Releas Border 2 Box Office Day 23: शनिवार को 'बॉर्डर 2' ने फिर लगाई दहाड़, वीकेंड में पलटा गेम, कर डाली इतनी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Border 2 Box Office Day 23: शनिवार को 'बॉर्डर 2' ने फिर लगाई दहाड़, वीकेंड में पलटा गेम, कर डाली इतनी कमाई

'बॉर्डर 2' का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। वहीं, ये फिल्म जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। 'बॉर्डर 2' 1997 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी है, जो 1997 की क्लासिक फिल्म की तरह ही है।  

Sun, 15 Feb 2026 06:04 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Border 2 Box Office Day 23: शनिवार को 'बॉर्डर 2' ने फिर लगाई दहाड़, वीकेंड में पलटा गेम, कर डाली इतनी कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 23: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ था। ऐसे में ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौका का पूरा फायदा मिला और इसने शानदार कमाई की थी। सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। सनी देओल की ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर रहे है। जहां बीते दिनों इसकी कमाई में गिरावट नजर आई थी। वहीं, शनिवार को इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

सनी के लिए अब शाहिद बने मुसीबत

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज रिलीज के 23वें दिन बाद भी देखने को मिल रहा है। देशभक्ति से लबरेज ये फिल्म डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। 'बॉर्डर 2' की कहानी को ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। 'बॉर्डर 2' का सामना अभी तक बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' से है। वहीं, अब इसके सामने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' रिलीज हो गई है। ऐसे में इन फिल्मों के बीच कॉम्पिटिशन थोड़ा तगड़ा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलीज से पहले बदल जाएगा 'लाहौर 1947' का टाइटल? सनी ने कहा- ‘ये मूवी एक…’

शनिवार को लगाई दहाड़

'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। वहीं, अब 'बॉर्डर 2' के शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने 23वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 320.45 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वाइज देखें 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन

डे वन30 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता224.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता70.15 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता23.35 करोड़ रुपये
डे 220.80 करोड़ रुपये
डे 231.90 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 320.45 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन डे पर अगर अधूरी रह गई आपकी प्रेम कहानी, तो देख डालिए ये 8 फिल्में
ये भी पढ़ें:'शायद मेरे लायक उस समय...', सनी ने अपने करियर के बुरे दौर के बारे में की बात

'बॉर्डर 2' के बारे में

'बॉर्डर 2' का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। वहीं, ये फिल्म जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। 'बॉर्डर 2' 1997 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी है, जो 1997 की क्लासिक फिल्म की तरह ही है। बता दें कि ओरिजिनल में लोंगेवाला की लड़ाई पर फोकस किया गया था, जबकि सीक्वल में कई युद्ध मोर्चों पर अलग-अलग लड़ाइयों को दिखाया गया है। मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, अन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे स्टार्स हैं। यह 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।