मलाइका अरोड़ा ने शेयर की हाई एनर्जी एक्सरसाइज, लोअर एब्स की घट जाएगी चर्बी malaika arora shares video to sculpt lower abs with this 1 exercise, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की हाई एनर्जी एक्सरसाइज, लोअर एब्स की घट जाएगी चर्बी

Malaika Arora Workout Video: मलाइका अरोड़ा ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। हाई एनर्जी लेवल के इस वीडियो में मलाइका ने बताया है कि कैसे लोअर एब्स को ना केवल फैट घटाकर फिट किया जा सकता है बल्कि कोर मसल्स भी टाइट होंगी।

Thu, 5 June 2025 07:06 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की हाई एनर्जी एक्सरसाइज, लोअर एब्स की घट जाएगी चर्बी

मलाइका अरोड़ा 51 की हो चुकी हैं और उनकी फिटनेस यंग गर्ल्स को भी टक्कर देती हैं। वैसे तो मलाइका की फिटनेस का राज योग है और वो अक्सर अपने रोजाना वर्कआउट्स की कुछ एक्सरसाइज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। जिसकी मदद से कमर के इंच और बेली फैट को घटाना आसान हो सकता है। एक बार फिर मलाइका ने वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो लोअर एब्स का फैट घटाने और उसे फिट बनाने की एक्सरसाइज बता रही हैं। इस हाई एनर्जी वीडियो में वो एक्सरसाइज करते दिख रही हैं। जो ना केवल महिलाओं के लोअर बेली को टार्गेट करती है बल्कि कोर को भी स्ट्रेंथ करती है।

लेग लिफ्ट एक्सरसाइज से घटेगी लोअर एब का फैट

मलाइका अरोड़ा ने वीडियो में लेग लिफ्ट एक्सरसाइज शेयर की है। जिसे करने से ना केवल पेट के निचले हिस्से यानी पेड़ू के आसपास का फैट घटेगा बल्कि मसल्स भी मजबूत होंगी। मलाइका ने हाथों को कोहनी से जमीन पर टिकाया है और अपने दोनों पैरों को एक साथ जमीन से सीधे ऊपर यानी सीलिंग की तरफ उठा रही है। ये एक्सरसाइज केवल लोअर एब्स के मसल्स फैट को टार्गेट नहीं करता बल्कि हिप्स को टार्गेट करता है। जिससे हिप और लोअर बॉडी की फ्लैक्सिबिलटी बढ़ती है।

पहले भी बता चुकी हैं बेली फैट के लिए एक्सरसाइज

मलाइका अरोड़ा पहले भी बेली फैट के लिए एक्सरसाइज का वीडियो शेयर कर चुकी है। जिसमे वो साइड लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करते दिख रही हैं। योगा मैट पर पीठ के बल लेटकर पैरों और वन साइड के शोल्डर को वन बाई वन ऊपर की ओर उठा रही हैं। वहीं दूसरी एक्सरसाइज में वो एक हाथ को जमीन पर टिकाकर दूसरे हाथ और पैर को ऊपर कर एक दूसरे से टच करने की कोशिश कर रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।