मलाइका अरोड़ा रोज सुबह पीती हैं 3 चीजों से बना ये ड्रिंक, मोम की तरह गला देता है पेट की चर्बी
Malaika Arora Health Tips: मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस वर्कआउट के साथ घरेलू नुस्खों पर भी यकीन करती हैं। अब उन्होंने स्पेशल मॉर्निंग ड्रिंक के बारे में बताया है, जो पेट की चर्बी को गला देगा।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। वह वर्कआउट, ट्रेनिंग से लेकर घरेलू नुस्खों पर भी यकीन करती हैं। वजन कम करने और आंतों की सफाई के लिए मलाइका रोजाना सुबह उठकर एक स्पेशल ड्रिंक पीती हैं। इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में बताया। मलाइका का कहना है कि आप सुबह अगर इस ड्रिंक को पी लेते हैं, तो कई फायदे शरीर को मिलेंगे। चलिए आपको इस हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक के बारे में बताते हैं।
3 चीजों से बना ड्रिंक
मलाइका रात में सौंफ, अजवायन, जीरा को बराबर मात्रा में भून लेती हैं। फिर इसे एक ग्लास पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ देती है। सुबह उठकर एक्ट्रेस इस पानी को छानकर हल्का गुनगुना करती हैं और इसमें आधा नींबू का रस निचोड़ देती हैं। फिर इसे पी लेती हैं। एक्ट्रेस का कहना है इस ड्रिंक को वह सालों से पी रही हैं और कभी भी पीना मिस नहीं करती हैं। चलिए इससे होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।
जीरा- हर किचन में मौजूद जीरा आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है। जीरा का सेवन करने से पेट दर्द, अपच, गैस, कब्ज, वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
अजवायन- अजवायन में थाइमोल, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, विटामिन C और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अजवायन पेट के लिए काफी अच्छी होती है और ये भी पाचन मजबूत करने, मोटापा कम करने में सहायक होती है।
सौंफ- सौंफ भी पेट को साफ करने, सांसों की बदबू दूर करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, चमकदार त्वचा और बीपी को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं, जो शरीर के विषाक्त को बाहर कर देते हैं।
पानी पीने के फायदे
मलाइका अरोड़ा का कहना है कि अगर आप रोजाना खाली पेट इस पानी को पी लेते हैं, तो पेट की चर्बी कम हो जाएगी मतलब आपका मोटापा। आंतों की अच्छे से सफाई हो जाती है, शरीर में जमा गंदगी निकल जाती है। ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा माना जाता है और दिनभर आपका शरीर एक्टिव रहता है। आप चाहे तो तीनों चीजों को रोस्ट करके पाउडर बनाकर रख सकते हैं। इसे सुबह गुनगुने पानी में मिलाएं और पिएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन