shahrukh khan ddlj madhuri dixit film yaraaran box office clashed, this movie songs became momorable जब शाहरुख खान की DDLJ के आगे फ्लॉप हो गई थी माधुरी दीक्षित की ये फिल्म, गानों ने दिलाई पहचान, आज भी गुनगुनाते हैं आप
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनजब शाहरुख खान की DDLJ के आगे फ्लॉप हो गई थी माधुरी दीक्षित की ये फिल्म, गानों ने दिलाई पहचान, आज भी गुनगुनाते हैं आप

जब शाहरुख खान की DDLJ के आगे फ्लॉप हो गई थी माधुरी दीक्षित की ये फिल्म, गानों ने दिलाई पहचान, आज भी गुनगुनाते हैं आप

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर माधुरी दीक्षित की ये फिल्म टकराई थी। DDLJ की आंधी में फिल्म तो नहीं चली लेकिन माधुरी पर फिल्माए ये गाने आज भी ब्लॉकबस्टर हैं।

Usha ShrivasSat, 18 April 2026 02:52 PM
1/7

जब शाहरुख खान से टकराई थी माधुरी की फिल्म

जब बॉक्स ऑफिस पर टकराए थे शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की ये फिल्में। माधुरी के गानों ने बनाई अलग पहचान।

2/7

20 अक्टूबर 1995

20 अक्टूबर 1995 को शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे रिलीज हुई थी।आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ऑडियंस ने जबरदस्त प्यार दिया था और इस फिल्म की कमाई की आंधी ने नए रिकॉर्ड बनाए।

3/7

याराना

इस दिन यानी 20 अक्टूबर 1995 को माधुरी दीक्षित, राज बब्बर और ऋषि कपूर की फिल्म याराना भी रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम याद नहीं तो गाना ‘मेरा पिया घर आया’ इसी का हिस्सा था। उस समय इस फिल्म के चर्चे हो रहे थे। लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएगी।

4/7

 बॉक्स ऑफिस पर धमाका

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही थी। अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा तारीफें बटोर रहे थे। DDLJ बजट 4 करोड़ के करीब था और इस फिल्म ने दुनियाभर में 310 करोड़ का बिजनेस किया था।

5/7

कलेक्शन

दूसरी तरफ DDLJ के साथ रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की फिल्म याराना 4.75 करोड़ के बजट में बनी थी। इस फिल्म की ग्रॉस कमाई 9 करोड़ के आस पास थी। मलतब मेकर्स कोई फायदा नहीं हुआ था। लेकिन इस फिल्म के गाने आज भी याद किए जाते हैं।

6/7

हिट हुए गाने

शाहरुख खान की फिल्म DDLJ के साथ हुए क्लैश में माधुरी दीक्षित की फिल्म याराना फ्लॉप हुई थी। लेकिन गाने ‘मेरा पिया घर आया’, 'आजा आजा माही', 'नूरानी चेहरे वाली', 'जाने वो क्या', 'मोहब्बत के नज़र-ए करम चाहता हूं', 'रब्बी रे' 'जादू जादू जादू' जबरदस्त पसंद किए गए थे।

7/7

अनु मलिक

इन गानों को अनु मलिक ने कंपोज़ किया था और माधुरी की आवाज बनीं थीं सिंगर कविता कृष्णमूर्ति। आज भी ये गाने ऑडियंस के फेवरेट हैं।