madhuri dixit song ek do teen wrote by this lyricist, made song on ganesh pandal music जिस गाने ने माधुरी दीक्षित को स्टार बनाया उसकी धुन गणेश पंडाल में बजी थी, डमी लिरिक्स पर लिख दिया गाना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जिस गाने ने माधुरी दीक्षित को स्टार बनाया उसकी धुन गणेश पंडाल में बजी थी, डमी लिरिक्स पर लिख दिया गाना

माधुरी दीक्षित की स्टार बनाने वाले गाने ‘एक दो तीन’ को बनाए जाने की कहानी के बारे में आप नहीं जानते होंगे। इस गाने को जिस गीतकार ने लिखा उसने डमी बोल को ही गाने में लिख दिया। किसी ने नहीं सोचा था ये नौटंकी गाना इतना बड़ा हिट हो जाएगा।

Wed, 1 April 2026 11:27 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जिस गाने ने माधुरी दीक्षित को स्टार बनाया उसकी धुन  गणेश पंडाल में बजी थी, डमी लिरिक्स पर लिख दिया गाना

1988 में एक फिल्म आई थी तेज़ाब। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। अनुपम खेर, चंकी पांडे समेत कई एक्टर्स ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल हुई थी। लेकिन उससे भी ज्यादा फिल्म के एक गाने के चर्चे हुए। इस फिल्म के एक गाने 'एक दो तीन' ने माधुरी को स्टार बना दिया। सालों तक वो अपने फैंस के बीच मोहिनी नाम से पहचानी गई। लेकिन क्या आप इस गाने के बनने के पीछे की कहानी जानते हैं? इसे जिस गीतकार ने लिखा था उसने डमी लिरिक्स को ही गाना बना दिया।

ऐसे इस गाने ने माधुरी को बना दिया था स्टार

1988 का साल और ऑडियंस के जुबान पर ‘मोहिनी मोहिनी’ था। अनिल कपूर के लीड रोल वाली फिल्म की माधुरी स्टार बन चुकी थी। लीड एक्टर से ज्यादा चर्चे उनकी डांसिंग स्किल और गाने के हो रहे थे। फिल्म के गाने ‘एक दो तीन’ के लिए माधुरी ने कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ खूब रिहर्सल की। अंत में जब गाना रिलीज हुआ तब कमाल हो गया। एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि उन्हें शुरू में ये गिनती वाला गाना पसंद नहीं आया था। लेकिन बाद में उन्होंने इसका जो असर देखा वो कुछ और था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब रोती हुई नीतू कपूर की अमिताभ ने की थी मदद, फ्लाइट टिकट बुक कर भेजा था घर

ये है एक दो तीन बनने की कहानी

अब इस गाने ‘एक दो तीन’ को बनाए जाने की कहानी बताते हैं जो खुद इस फिल्म के एक्टर चंकी पांडे ने बताई थी। चंकी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक बार वो प्रह्लाद (प्रोड्यूसर) के साथ म्यूजिक कंपोजर लक्ष्मीकांत के घर गए थे। वहां लक्ष्मीकांत ने उन्हें एक सुपरहिट मराठी गाने के हिंदी वर्जन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो इस गाने को तेज़ाब फिल्म के लिए रखने वाले हैं। ये गाना सुनते ही चंकी ने उन्हें बताया कि किसी और म्यूजिक डायरेक्टर ने इसे बना दिया है और उन्होंने तीन दिन पहले ही गाने की शूटिंग भी कर दी है। ये सुनते ही लक्ष्मीकांत का दिल टूट गया। उस दिन उनकी पत्नी का भी जन्मदिन था लेकिन वो निराश हो चुके थे। उन्हें लगा कि उनकी मेहनत बर्बाद हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 7 फिल्मों में हीरो-हीरोइन की हो जाती है मौत, एंडिंग देख रो पड़ी थी ऑडियंस

गणेश पूजा पंडाल में सुनी थी धुन

लक्ष्मीकांत इतना निराश हो गए थे कि वो अब कुछ बड़ा करने का विचार कर रहे थे। उन्हें एक शानदार गाना बनाना था। उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर को घर बुलाया। और गीत लिखवाया। इसके आगे की कहानी खुद जावेद अख्तर ने अपने एक इंटरव्यू में सुनाई थी। जावेद अख्तर ने बताया था कि उन्हें एक नौटंकी गाना लिखने के लिए कहा गया था। उन्हें लक्ष्मीकांत ने अपने घर बुलाकर एक धुन के बारे में बताया जो उन्होंने गणेश पूजा पंडाल में बैंजो पर सुनी थी। उन्हें वो धुन काफी कैची लगी। जावेद अख्तर ने कहा कि वो उस धुन को डमी लिरिक्स के साथ उन्हें सुनाए। लक्ष्मीकांत के डमी लिरिक्स थे 'एक दो तीन चार पांच छ' जावेद अख्तर को ये लिरिक्स इतने पसंद आए कि उन्होंने पूरा गाना 30 तक की गिनती पर लिख दिया। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के म्यूजिक में बने इस गाने को अमित कुमार और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी। इसी गाने ने माधुरी दीक्षित को स्टार बना दिया। अनिल कपूर को ये गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने जावेद अख्तर से कहकर इसका मेल वर्जन भी लिखवाया और फिल्म में परफॉर्म किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ एक्टर्स की फेवरेट फिल्म कुंबलंगी नाइट्स की कहानी हैरान कर देगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।